भूकंप से कांपा उत्तर बंगाल, दो बार महसूस हुए झटके, नेपाल रहा केंद्र

WhatsApp Channel Join Now
भूकंप से कांपा उत्तर बंगाल, दो बार महसूस हुए झटके, नेपाल रहा केंद्र


कोलकाता, 24 नवंबर (हि. स.)। मंगलवार सुबह भूकंप के झटकों से उत्तर बंगाल कांप उठा। सुबह करीब सात बजे सिलीगुड़ी और इसके आसपास के इलाकों में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश नेपाल में था।

खबर लिखे जाने तक भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की ओर से भूकंप की आधिकारिक तीव्रता को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई । शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर कंपन की तीव्रता 5.4 मापी गई है।

बताया जा रहा है कि इस भूकंप की उत्पत्ति नेपाल के कोशी क्षेत्र में जमीन से लगभग नौ किलोमीटर की गहराई में हुई थी। भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782224 Articles

Share this story