त्रिची हवाई अड्डे पर वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम, 45 जीवित सरीसृप बरामद, दो गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
त्रिची हवाई अड्डे पर वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम, 45 जीवित सरीसृप बरामद, दो गिरफ्तार


नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (हि.स.)। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने तमिलनाडु के त्रिची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए 45 जीवित सरीसृप बरामद किए हैं। इस मामले में दो भारतीय यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। ये यात्री 26 अक्टूबर को कोलंबो के रास्ते बैंकॉक से भारत पहुंचे थे। सरीसृपों को खाने के 27 पैकेटों में छिपाकर लाया जा रहा था। जांच में सभी जीव बेहोशी की हालत में मिले।

वित्त मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि डीआरआई ने त्रिची हवाई अड्डे की सीमा शुल्क खुफिया इकाई (एआईयू) के साथ मिलकर खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। यात्रियों के सामान की व्यवस्थित जांच के दौरान सरीसृप बरामद किए गए।

बरामद सरीसृपों में 23 कॉर्न स्नेक, 16 बॉल पाइथन, पांच अर्जेंटीनी ब्लैक एंड व्हाइट टेगू और एक स्नो व्हाइट इगुआना शामिल हैं। सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत एआईयू ने दोनों यात्रियों को गिरफ्तार किया। बरामद वन्यजीवों को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए एआईयू, त्रिची को सौंप दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768041 Articles

Share this story