केरल में 24 किलो मादक पदार्थ जब्त, पांच गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
केरल में 24 किलो मादक पदार्थ जब्त, पांच गिरफ्तार


नई दिल्ली, 30 मई (हि.स.)। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने केरल में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए 24 किलोग्राम से अधिक नशीला पदार्थ जब्त करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अनुसार कोच्चि इकाई द्वारा समन्वित कार्रवाई में मेथाक्वालोन, मेथामफेटामाइन और हैशिश ऑयल सहित बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ पकड़े गए। ये पदार्थ अवैध वितरण और तस्करी के लिए तैयार किए जा रहे थे। कार्रवाई कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में की गई।

डीआरआई ने बताया कि तस्करी के अलग‑अलग तरीकों का इस्तेमाल किया गया था, जिनमें हवाई अड्डे पर यात्री सामान, कुरियर पार्सल और निर्यात कार्गो में छिपाकर ले जाने की कोशिश शामिल थी।

इससे पहले पिछले वित्त वर्ष में डीआरआई की कोच्चि जोनल इकाई ने लगभग 70.76 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए थे और एनडीपीएस मामलों में 21 लोगों को गिरफ्तार किया था।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story