विदेश मंत्री जयशंकर ने 'मंगोल रिफाइनरी प्रोजेक्ट' निर्माण साइट का दौरा किया

WhatsApp Channel Join Now
विदेश मंत्री जयशंकर ने 'मंगोल रिफाइनरी प्रोजेक्ट' निर्माण साइट का दौरा किया


नई दिल्ली, 23 जून (हि.स.)। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने श्रीलंका के विदेश मंत्री बत्त्सेत्सेग बत्मंख तथा उद्योग एवं खनन मंत्री गोंगोर डमदिनन्याम के साथ मंगलवार को मंगोलिया में 'मंगोल रिफाइनरी प्रोजेक्ट' की निर्माण साइट का दौरा किया और काम की प्रगति का जायजा लिया।

डॉ जयशंकर ने एक्स पर कहा, ''भारत-मंगोलिया के बीच रणनीतिक साझेदारी और दोस्ती के प्रतीक इस बेहद महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का काम काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है।''

इस दौरान विदेश मंत्री ने प्रोजेक्ट से जुड़ी अलग-अलग टीमों के साथ बैठक की और अब तक हुए कार्य की समीक्षा की।

डॉ. जयशंकर ने रिफाइनरी प्रोजेक्ट की साइट पर काम कर रहे भारतीय और मंगोलियाई कर्मचारियों से भी बातचीत की। उन्होंने विपरीत हालातों में भी इतने बड़े और जटिल प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने में जुटे कर्मचारियों के समर्पण, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता की सराहना की।।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story