एकेटीयू में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की मनाई गई जयंती

WhatsApp Channel Join Now
एकेटीयू में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की मनाई गई जयंती


लखनऊ, 14 अप्रैल (हि.स.)। लखनऊ के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू ) में मंगलवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कुलपति प्रो.जेपी पांडेय ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर उन्होंने बाबा साहेब को याद करते हुए देश के लिए दिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का पूरा जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने जिस तरह विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़ते हुए अपना योगदान दिया वह युवाओं के लिए किसी दर्शन से कम नहीं है। इस मौके पर एसोसिएट डीन इनोवेशन डॉ अनुज कुमार शर्मा, सहायक कुलसचिव रंजीत सिंह, स्टाफ ऑफिसर अमित मलिक, व्यवस्था अधिकारी प्रवीण कुमार, सहायक पुस्तकालयध्यक्ष रामकुमार पाठक, इन्नोवेशन हब के सीईओ महीप सिंह, प्रिया आर्या, राजीव मिश्रा सहित अन्य शिक्षण अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story