दूरदर्शन की डीजी प्रिया कुमार सहित अन्य सदस्यों ने किया मप्र की पुरातत्व धरोहर उदयगिरि का भ्रमण

WhatsApp Channel Join Now
दूरदर्शन की डीजी प्रिया कुमार सहित अन्य सदस्यों ने किया मप्र की पुरातत्व धरोहर उदयगिरि का भ्रमण


भोपाल, 28 अक्टूबर (हि.स.)। दूरदर्शन नई दिल्ली की डायरेक्टर जनरल (डीजी) प्रिया कुमार सहित अन्य सदस्यों ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान विदिशा जिले में स्थित पुरातत्व धरोहर उदयगिरि क्षेत्र में भ्रमण कर पुरातत्व धरोहर का अवलोकन किया। उन्होंने यहां उदयगिरि के इतिहास को करीब से जाना।

डायरेक्टर जनरल प्रिया कुमार और दूरदर्शन की अन्य सदस्यों की टीम मंगलवार को पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के साथ उदयगिरी पहुंची और यहां की गुफाओं और प्राचीन मूर्तियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उदयगिरि के प्राचीनतम इतिहास को करीब से जाना। उदयगिरि के इतिहास की बारीकियों से पुरातत्व विभाग के गाइड द्वारा बखूबी अवगत कराया गया। गाइड ने उदयगिरी की प्राचीन धरोहरों की जानकारियां साझा की और पर्यटको की पुरातत्वीय संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

दूरदर्शन की टीम में डीजी प्रिया कुमार के अलावा दूरदर्शन न्यूज दिल्ली के डायरेक्टर अरविंद जैन, दूरदर्शन के एंकर श्रेयश द्विवेदी, दूरदर्शन न्यूज भोपाल की डायरेक्टर पूजा पी वर्धन, डिप्टी डायरेक्टर पी.के मोहंती समेत अन्य मौजूद रहे। उनके साथ प्रदेश के पुरातत्व हेड मनोज कुर्मी भी मौजूद रहे। उदयगिरि में भ्रमण दौरान दूरदर्शन टीम के सदस्यों ने यहां कुछ गुफाओं में गुप्त लिपि में संस्कृत शिलालेख, मंदिर, प्रतिमाएं, सुरंग और अन्य वास्तुकला के उत्कृष्ट नमूनों को भी बारीकी से जानकारी ली।

इस अवसर पर अतिथियों को मध्य प्रदेश संदेश की सितम्बर माह की प्रकाशित एक-एक प्रति उपलब्ध कराई गई। इस दौरान नायब तहसीलदार ओम बघेल, पुरातत्व विभाग के कोर्डिनेटर संदीप मेहतो सहित अन्य विभागो के अधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765254 Articles

Share this story