फ्रिज से आ रही है तेज बदबू? फोम के टुकड़े वाले इस 1 हैक से हो सकती है दूर

WhatsApp Channel Join Now

फ्रिज हमारे रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। इसकी मदद से हमारे बहुत काम आसान होते हैं। फिर चाहे खाने को स्टोर करना हो, खराब होने से बचाना हो या फिर बर्फ , ठंडा पानी आदि चीजों में मदद मिलती है। गर्मियों और बारिश के मौसम में तो हमें सबसे ज्यादा फ्रिज की जरूरत होती है। दरअसल, इस मौसम में अधिक गर्मी और नमी की वजह से खाना बाहर रखने पर जल्दी खराब होने लगता है। जिसकी वजह से हम अधिकतर चीजों को फ्रिज में ही रख देते हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ चीज फ्रिज में रखने पर भी सड़ जाती है जिससे पूरे फ्रिज में बदबू फैलने लगती है। इसके अलावा प्याज और कुछ फलों की तेज स्मेल से भी फ्रिज में दुर्गंध भर जाती है और फ्रिज बंद करने पर भी ऐसा होता है।

ऐसे में फ्रिज से कुछ निकालकर खाने का भी मन नहीं करता है। अब इस स्मेल को हटाना भी जरूरी होता है। इसके लिए हम फ्रिज से उस चीज को या तो निकाल देते हैं या फिर स्मेल को दूर करने के उपाय खोजने लगते हैं, लेकिन कभी-कभी सभी उपाय फेल हो जाते हैं। यदि आपके साथ ही अक्सर फ्रिज में स्मेल आने की समस्या हो जाती है तो आज हम आपके लिए इस लेख में इस परेशानी को दूर करने का तरीका लेकर आए हैं। आप एक फोम के टुकड़े की मदद से पूरे फ्रिज से गंदी बदबू को हटा सकती हैं।आज हम आपको फोम के टुकड़े की मदद से फ्रिज की स्मेल को दूर करने का एक आसान सा तरीका बताने जा रहे हैं।

foam piece to remove fridge smell

आवश्यक सामग्री

फोम का टुकड़ा
बेकिंग सोडा
विनेगर
नींबू का रस
कॉफी पाउडर
ऐसे दूर करें फ्रिज से गंदी बदबू

आपको सबसे पहले एक फोम का मीडियम साइज का टुकड़ा लेना है।
अब एक कटोरी में पानी लेकर उसमें बेकिंग सोडा और विनेगर डालकर मिक्स करें।
इसके बाद इस घोल में आप थोड़ा कॉफी पाउडर डालकर मिला लें।
अब थोड़ा इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह सभी चीजें मिक्स कर लें।
इस घोल को आपको फोम के टुकड़े पर डालना है जब तक वो गीला न हो जाए।
ध्यान रहे हमें इतना गीला नहीं करना है कि उसमें से पानी टपकने लगे।
अब इस फोम के टुकड़े को एक कटोरी में करके फ्रिज के अंदर रख दें।
ऐसा करने के बाद आपको करीब 2 घंटे तक फ्रिज नहीं खोलना है।
आप चाहे तो इसे रात में भी रख सकती हैं ताकि फ्रिज बार-बार न खुले।
फ्रिज में रखी फोम आपके फ्रिज की सारी गंदगी को सोख लेगी।
फिर आप जब भी फ्रिज खोलेंगी तो आपका फ्रिज महक जाएगा।
आप इस नुस्खे को अपने फ्रिज से गंदी स्मेल मिटाने के लिए एक बार जरूर ट्राई करके देखें। यकीन यह आपके बेहद काम आने वाला है।

baking soda use

फ्रिज से गंदी बदबू कैसे दूर करें?
फ्रिज से स्मेल दूर करने के लिए आपको फोम का टुकड़ा लेकर उसमें बेकिंग सोडा, कॉफी ,विनेगर और नींबू के रस का घोल डालकर फ्रिज में रखना है।

 

Share this story