जम्मू-कश्मीर के डोडा-किश्तवाड़ नेशनल हाइवे पर भूस्खलन, कई गाड़ियां चपेट में आई, मचैल माता की यात्रा रुकी

WhatsApp Channel Join Now
जम्मू-कश्मीर के डोडा-किश्तवाड़ नेशनल हाइवे पर भूस्खलन, कई गाड़ियां चपेट में आई, मचैल माता की यात्रा रुकी


डोडा, 06 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के डोडा-किश्तवाड़ में तेज बारिश के कारण डोडा के प्रेम नगर में भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन की चपेट में कई गाड़ियां आई हैं। प्रशासन ने डोडा-किश्तवाड़ नेशनल हाइवे को बंद करा दिया है। बारिश और भूस्खलन की वजह से मचैल माता की वार्षिक यात्रा भी रुक गई है।

डोडा और किश्तवाड़ जिला प्रशासन ने सलाह जारी की है। लोगों से कहा गया है कि बिना जरूरत यात्रा न करें और बाढ़, नालों और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की आशंका वाली जगहों से दूर रहें। इसके चलते मचैल यात्रा भी बंद कर दी गई है। मचैल यात्रियों से अपील गई है कि वह ट्रैफिक कंट्रोल रूम डोडा या किश्तवाड़ या जम्मू से पूरी जानकारी लेकर ही फैसला करें।

अधिकारियों के अनुसार, सड़क बहाली का काम चल रहा है। प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने, अफवाहें न फैलाने या उन पर विश्वास न करने और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की सलाह दी है। मचैल माता दुर्गा मां का स्वरूप हैं। माता का मंदिर किश्तवाड़ जिले की पद्दर घाटी के मचैल गांव में चिनाब नदी की सहायक नदियों के पास स्थित है |

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story