महीने के आखिर में खाली हो जाती है जेब? नौकरी के अलावा ये Backup Plans आएंगे काम

WhatsApp Channel Join Now

महीने की 20-25 तारीख आते-आते हम में से अधिकतर लोगों की जेब खाली हो जाती है। बढ़ती महंगाई और खर्चों के बीच सिर्फ एक नौकरी की सैलरी पर निर्भर रहना कई बार काफी मुश्किल हो गया है। अक्सर सैलरी आते ही रेंट, ईएमआई, ग्रॉसरी और बिलों में खत्म हो जाती है और बचत जीरो हो जाती है। अगर आप भी इस सैलरी टू सैलरी वाली जिंदगी और फाइनेंशियल स्ट्रेस से परेशान हैं। ऐसे में अगर बैकअप प्लान की तैयारी करके रखी जाए, तो लाइफ टेंशन फ्री रह सकती हैं। कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत से जानें ऐसे प्रैक्टिकल और बेहतरीन बैकअप प्लान्स के बारे में, जो आपकी जेब को कभी खाली नहीं होने देंगे।

freelance work
फ्रीलांसिंग काम करें

फ्रीलांसिंग का मतलब है किसी एक कंपनी में बंधकर काम करने की बजाय, अपनी मर्जी से अलग-अलग लोगों के लिए काम करना। अगर आपको लिखना पसंद है, आप ग्राफिक डिजाइन कर लेते हैं या आपको कंप्यूटर कोडिंग आती है, तो आप घर बैठे कमाई कर सकती हैं। इसकी अच्छी बात यह है कि इसमें कोई बॉस नहीं होता। आप अपनी रेगुलर नौकरी के बाद रात में या वीकेंड पर सिर्फ 2-3 घंटे निकालकर यह काम कर सकती हैं। साथ ही आप अपनी मेहनत के हिसाब से पैसे कमा सकते हैं।

indian women content creation
कंटेंट क्रिएशन

अगर आपको किसी चीज के बारे में बात करना, वीडियो बनाना या लिखना पसंद है, तो आप कंटेंट क्रिएटर बन सकती हैं। इतना ही नहीं बल्कि आप खुद का यूट्यूब चैनल शुरू कर सकती हैं। इंस्टाग्राम पर पेज बना सकते हैं या कोई ब्लॉग लिख सकती हैं। शुरुआत में थोड़ी मेहनत लगती है और पैसे नहीं मिलते, लेकिन जैसे-जैसे फॉलोवर्स और व्यूज बढ़ते जाएंगे। एक बार जब आपका चैनल या ब्लॉग मशहूर हो जाता है, तो आप विज्ञापनों और स्पॉन्सरशिप के जरिए अच्छी कमाई कर सकती हैं।

ऑनलाइन ट्यूटरिंग

हर इंसान में कोई न कोई हुनर या ज्ञान जरूर होता है। अगर आप पढ़ाई में अच्छे हैं, तो आप बच्चों को ऑनलाइन गणित या अंग्रेजी पढ़ा सकती हैं। अगर आपको योगा करना आता है, अच्छा खाना या केक बना लेती हैं या फिर गिटार बजाना जानती हैं, तो आप इसकी ऑनलाइन क्लास भी ले सकती हैं। आज के समय लोग घर बैठे नई-नई चीजें सीखने के लिए पैसे देने को तैयार रहते हैं। आप हफ्ते में 3-4 घंटे क्लासेस देकर अपनी जेब के लिए बढ़िया बैकअप तैयार कर सकती हैं।

Share this story