मानसून में सीलन से खराब न हो जाएं घर का फर्नीचर, ऐसे रखें सुरक्षित

WhatsApp Channel Join Now

मानसून में घर की दीवारों पर सीलन आना, फर्नीचर में फंगस लगना आम समस्या है। इस मौसम में घरों के कोनों से कभी-कभी बदबू आने लगती है तो अलमारियों के अंदर रखे कपड़े नमी के कारण खराब भी होने लगते हैं। लगभग सभी के घरों में यह दिक्कत आती है। ऐसे में घर के सामान को सीलन, फंगस और बदबू से कैसे बचाएं, चलिए इस बारे में होम डेकोर एक्सपर्ट सोनिया जे.बवेजा से जानते हैं।

बारिश के दिनों में फर्नीचर में क्यों आ जाती है सीलन?
बारिश के दिनों में सबसे बड़ी समस्या घरों के फर्नीचर जैसे सोफा और अलमारियों में सीलन और फंगस की होती है। वातावरण में बढ़ी नमी और धूप कम होने के कारण घर के सामानों में सीलन और फंगस लगने लगती है। इसकी एक अहम वजह यह भी है कि इस मौसम में घर की दीवारों पर धूप कम आती है, यदि फर्नीचर दीवारों के नजदीक रखें हैं तो नमी अंदर अंदर लकड़ी को कमजोर और खोखला कर देती है। इसलिए बारिश शुरू होते ही पहला काम फर्नीचर, अलमारी, डाइनिंग और सोफा को दीवार से छह से सात इंच की दूरी पर हटाकर रख देना चाहिए।

घरेलू उपाय से कैसे सुरक्षित रखें ये सामान?

अगर आपका फर्नीचर भी सीलन और फंगस की वजह से खराब हो रहा है, तो आप कुछ आसान उपायों की मदद से आप अपने सामान को सुरक्षित रख सकती हैं।

how to protect furniture from dampness during monsoon easy tips

वेटिंलेशन जरूरी

बारिश में अक्सर लोग पूरे दिन खिड़की-दरवाजे बंद रखते हैं, इससे घर के अंदर हवा का संचार रुक जाता है।
नमी बढ़ने के कारण सीलन और फंफूद की समस्याएं बढ़ जाती हैं, इसलिए इस मौसम में घर में पर्याप्त वेंटिलेशन जरूरी है।

कपूर और नेफ्थलीन मददगार

अलमारी बंद रहने के कारण नमी से अंदर से एक अजीब बदबू आने लगती है। इसकी वजह से कपड़ों के साथ-साथ लकड़ी भी खराब होने लगती है।
इससे बचने के लिए, बारिश शुरू होते ही अपनी अलमारी के कोनों में और दरवाजों के अंदर नेफ्थलीन की गोलियां या कपूर रख दें।
कपूर हवा में मौजूद अतिरिक्त नमी खींच लेता है और कीड़े-मकोड़ों को दूर रखने में मदद करता है।
विनेगर का इस्तेमाल करें

आप चाहें तो फंगस लगने से पहले ही विनेगर स्प्रे करके उसे आधा घंटा छोड़ दें।
इसके बाद स्क्रबर से उस जगह को रगड़ें और फिर गर्म पानी से धो लें। इससे बदबू और फंगस दोनों गायब हो जाती है।
बेकिंग सोडा का करें प्रयोग

protect furniture from dampness during monsoon

फंगस हटाने के लिए बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल किया जाता है।
दो चम्मच बेकिंग सोडा और दो कप गर्म पानी मिलाकर किसी बोतल में भर लें।
अब इसे फंगस वाली जगह पर स्प्रे करें। एक घंटे बाद रगड़कर धो दें और फिर सूखे कपड़े से साफ कर दें।

नींबू का इस्तेमाल करें

फंगस की समस्या को दूर करने के लिए नींबू का उपयोग करें।
नींबू में मौजूद ब्लीचिंग एजेंट फंगस को दूर करने में मदद करते हैं।
जहां फंगस लगी है वहां गर्म पानी से साफ करके नींबू का रस या नींबू का टुकड़ा रगड़ दें।

Share this story