प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेल में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेल में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई


नई दिल्ली, 22 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को एशियाई खेल में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार जीत! एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर हमारी महिला क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई। खेलों में टीम का प्रदर्शन ज़बरदस्त रहा, जिसमें आत्मविश्वास, कौशल और बेहतरीन टीम वर्क देखने को मिला। इस जीत के साथ ही भारत को इन खेलों में अपना पहला स्वर्ण पदक भी मिला है। टीम ने देश का मान बढ़ाया है और देश भर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी।

उल्लेखनीय है कि स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की शानदार बल्लेबाजी के बाद भारतीय स्पिनरों की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने मंगलवार को एशियाई खेलों के महिला क्रिकेट फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीत लिया। यह मौजूदा एशियाई खेलों में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। भारत के अब सात पदक हो गए हैं, जिसमें एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story