DIY Janmashtami: मार्केट से महंगे ड्रेस खरीदने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे बनाएं लड्डू गोपाल की प्यारी ड्रेस, खर्च होगा बेहद कम

WhatsApp Channel Join Now

जन्माष्टमी पर अगर आप लड्डू गोपाल को नई और सुंदर पोशाक पहनाना चाहते हैं, तो इसके लिए बाजार से महंगी ड्रेस खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कपड़े और कुछ आसान सामान की मदद से कम खर्च में कान्हा जी के लिए प्यारी पोशाक तैयार की जा सकती है. खास बात यह है कि इसे अपनी पसंद के रंग और डिजाइन में बनाया जा सकता है.

इन सामान की पड़ेगी जरूरत

आप वीडियो में देख सकते हैं कि पोशाक बनाने के लिए कॉटन या सिल्क का कपड़ा, अस्तर, गोटा-पट्टी या लेस, सुई-धागा अथवा सिलाई मशीन, डोरी, कैंची और इंच टेप की जरूरत होगी. मौसम के हिसाब से हल्का और आरामदायक कपड़ा चुननाा बेहतर रहेगा.

मार्केट जैसी ड्रेस घर पर बनाएं आसान तरीके से/laddu Gopal Ji ki dress new  design#housiethings

सबसे पहले तैयार करें घेर

जानकारी के अनुसार, लड्डू गोपाल के साइज के अनुसार कपड़े की लंबी पट्टी काट लें. कपड़े के साथ अस्तर लगाकर सिलाई करें और किनारों पर सुंदर लेस या गोटा-पट्टी लगा दें. इसके बाद पूरी पट्टी में छोटी-छोटी प्लेट्स बनााते हुए ऊपर से सिलाई करें. इससे पोशाक का खूबसूरत घेर तैयार हो जाएगा.

ड्रेस में डोरी लगाना न भूलें

बता दें कि घेर के ऊपरी हिस्से में नेफा लगाकर उसके अंदर डोरी डालें. डोरी के ऊपर सिलाई न करें, ताकि उसे आसानी से खींचकर पोशाक को कान्हा जी के सााइज के अनुसार बांधा जा सके.

ऐसे बनाएं छोटी चोली

जानकारी के अनुसार, दो छोटे कपड़े के टुकड़ों को जोड़कर चोली तैयार करें. किनारों को फोल्ड करके सिलाई करें और फिर इसे घेर के बीच में मजबूती से जोड़ दें.

मैचिंग कैप भी बनाएं

इसके अलावा, पोशाक के साथ मैचिंग कैप बनाने के लिए कपड़े की पतली पट्टी में फ्रिल डालें. इसे गोल आकार देकर सिलें और ऊपर से धागे की मदद से बंद कर दें. इस तरह बेहद कम खर्च में लड्डू गोपाल की पूरी पोशाक तैयाार हो जाएगी.

Share this story