Diwali Decoration: इस साल मुख्य द्वार पर लगाने के लिए देखें तोरण के ये नए डिजाइंस, घर में जुड़ जाएगी रौनक

WhatsApp Channel Join Now

दिवाली आने वाली है और आप सभी बेहद एक्साइटेड होंगे! मगर इस त्योहार की तैयारी हफ्तों पहले से शुरू हो जाती है। घर की साफ-सफाई होती है, फिर उसे सजाया जाता है। सबसे पहले घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाया जाता है। यह इस पर्व पर दोहराई जाने वाली एक बहुत पुरानी परंपरा है। मुख्य द्वार के अलावा पूजा घर और घर के अन्य दरवाजों पर भी तोरण लगाया जाता है। अगर आप हर साल वही पुरानी डिजाइन का तोरण लगती आ रही हैं, तो इस बार यहां नए डिजाइन के तोरण देख सकती हैं। आजकल कमल के फूल वाले डिजाइन से लेकर मैक्रैम और पॉम-पॉम डिजाइन के तोरण को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और ये डिजाइंस बाजार में भी छाए हुए हैं। कहीं आप इस बार दिवाली डेकोरेशन में पीछे न रह जाएं, इसके लिए यहां लेटेस्ट Toran Designs देख सकते हैं।

diwali toran designs

1. मैक्रैम और पॉम-पॉम डिजाइन के तोरण

मैक्रैम की बुनाई आजकल काफी ट्रेंड में है, इससे तरह-तरह के डेकोरेटिव और वॉल हैंगिंग आइटम्स बनाए जाते हैं जिसे आजकल लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। इस साल दिवाली पर मैक्रैम और पॉम-पॉम डिजाइन के तोरण भी काफी ट्रेंड में हैं और लोग साधारण से हटकर इस तरह के Toran Designs बेहद पसंद कर रहे हैं। इन्हें बनाने के लिए सफेद और रंग-बिरंगे कॉटन के मोटे धागे और रस्सी से बुनाई की जाती है। साथ ही साथ गांठे लगाकर तोरण को एक बेहतरीन डिजाइन दिया जाता है। वहीं उनमें पॉम-पॉम भी लगे होते हैं जो तोरण को अधिक आकर्षक बनाते हैं।

lotus flower toran

2. कमल के फूल और पंखुड़ियों वाले तोरण डिजाइन

कपड़े और आर्टिफिशियल कमल के फूल और उनकी पंखुड़ियों को एक साथ व्यवस्थित करके एक बेहद खूबसूरत तोरण तैयार किया जाता है। इस डिजाइन में कमल के फूलों के साथ-साथ मोतियों का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। इस एक के तोरण डिजाइन से आपका घर मिनटों में फेस्टिवल रेडी हो जाता है और इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। कमल लक्ष्मी मां का पसंदीदा फूल है और Diwali पर इसका एक खास महत्व होता है। इसलिए आप इस दिवाली इस खास डिजाइन का तोरण चुन सकते हैं।

gota patti toran

3. गोटा पट्टी और कढ़ाई वाला तोरण डिजाइन

गोटा पट्टी एक बार फिर से ट्रेड में है और यह कपड़ों से लेकर घर की सजावट तक हर चीज की खूबसूरती में चार चांद सकता है। आजकल बाजार में गोटा पट्टी और कढ़ाई वाले तोरण काफी पसंद किए जा रहे हैं। इनमें कढ़ाई और गोटा पट्टी की मदद से गणेश, स्वास्तिक, मोर सहित शुभ और लाभ जैसी आकृतियां बनी मिल जाती हैं। इन Main Door Torans से न केवल आपके घर में रौनक आएगी, बल्कि ऊर्जा का संचार भी बढ़ता है। इनमें छोटे-छोटे लटकन का डिजाइन भी मिल जाता है, जो इन्हें अधिक आकर्षक बना रहा है।

led light toran

4. LED लाइट्स वाले तोरण डिजाइन

अपने तरह-तरह के तोरण देखे होंगे, मगर इस साल लाइट वाले तोरण काफी पसंद किए जा रहे हैं। बाजार में इस तरह के जगमगाते तोरण लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं। इसमें फेयरी लाइट्स और शीशे के क्रिस्टल लगे होते हैं, जो रोशनी को चारों तरफ फैलाने में मदद करते हैं। जिससे न केवल मुख्य द्वार पर बल्कि पूरे घर में त्यौहार वाली रौनक आ जाती है।

ghungroo toran latest desgins

5. घुंघरू वाले तोरण डिजाइन

त्योहार पर घुंघरू की हल्की आवाज मन को मोहित कर सकती है। अगर आप आज तक साधारण तोरण लगाते आए हैं, तो इस बार अपने मुख्य द्वार पर घुंघरू वाले तोरण डिजाइन जरूर लगाएं। कमल के फूल, गोटा पट्टी या फिर मिरर वर्क वाले लेस के साथ घुंघरू को लटका कर यह नए डिजाइन का तोरण तैयार किया जाता है। इन्हें दरवाजे पर लगा दें और जैसे ही हवा का हल्का झोंका आता है, इन्हें हल्की-हल्की आवाज आती है। जो आपके पूरे घर में त्यौहार का माहौल बना देती है।

Soumya Chaurasia
Soumya Chaurasia

6585 Articles

Share this story