भेदभाव भुलाकर विकसित हरियाणा का संकल्प लें:नायब सैनी

WhatsApp Channel Join Now
भेदभाव भुलाकर विकसित हरियाणा का संकल्प लें:नायब सैनी


मुख्यमंत्री ने हरियाणा स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकमानाएं

चंडीगढ़, 01 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकमानाएं देते हुए कहा है कि हम सभी को आपसी भेदभाव भुलाकर हरियाणा को विकसित हरियाणा बनाने का संकल्प लेना चाहिए। एक नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होकर अस्तित्व में आए हरियाणा की स्थापना के रविवार को 60 वर्ष पूरे हुए हैं। हरियाणा प्रदेश आज से हीरक जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

इस अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम जारी वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि वह हरियाणा के गठन के लिए संघर्ष करने वाले तथा आधुनिक हरियाणा के निर्माण के लिए कठिन परिश्रम करने वाले महानुभवों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि एक नवंबर 1966 को जब हरियाणा अस्तित्व में आया तो यह बेहद पिछड़ा राज्य था। इस प्रदेश को आधुनिक विकसित हरियाणा बनाने में अन्नदाता किसान, मेहनतकश मजदूर, कर्मठ उद्योगपति व व्यापारी, धाकड़ खिलाड़ी आदि सभी का योगदान है। जब हम अपने पिछले 60 वर्ष के अतीत में झांककर देखते हैं,तो हमारे छोटे से प्रदेश की बड़ी उपलब्ण्धियों पर गर्व होता है।

सैनी ने कहा कि आज हरियाणा देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे राज्यों में से एक है। हमारी उपलब्धियों की चर्चा देश में ही नहीं विदेशों में भी होती है। हरियाणा प्रदेश की हीरक जयंती आत्मचिंतन करने और आने वाले स्वर्णिम भविष्य का खाका खींचने का अवसर है। हमारा लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने में हरियाणा का अधिक योगदान करना है। हरियाणा की हीरक जयंती के अवसर पर हम सभी प्रकार के भेदभाव से उठकर हरियाणा को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776615 Articles

Share this story