यूपी के उपमुख्यमंत्री ने सपा से मांगा बाबरी मस्जिद के नाम पर एकत्र चंदे का हिसाब

WhatsApp Channel Join Now
यूपी के उपमुख्यमंत्री ने सपा से मांगा बाबरी मस्जिद के नाम पर एकत्र चंदे का हिसाब


गाजियाबाद, 18 जून (हि.स.)। राम मंदिर चंदा को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब उतर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बाबरी मस्जिद के नाम पर एकत्र किए गए चंदे का हिसाब मांगा। उन्हाेंने सपा पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बाबरी मस्जिद के चंदे का हिसाब सपा काे देना चाहिए। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक गाजियाबाद विकास भवन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर आयोजित एक कार्यक्रम काे संबाेधित कर रहे थे। इस अवसर पर एक कार्यशाला एवं प्रदर्शनी भी आयाेजित की गई। राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र चंदे में कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद के बीच उपमुख्यमंत्री पाठक ने कहा कि इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। यह जांच दल पूरे मामले की गहनता से पड़ताल करेगा। जांच के बाद ही सभी तथ्य स्पष्ट हो पाएंगे।

उपमुख्यमंत्री पाठक ने बाबरी मस्जिद के नाम पर एकत्र किए गए चंदे का हिसाब मांगा। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने सपा से सीधा सवाल किया कि बाबरी मस्जिद के लिए इकट्ठा किया गया चंदा कहां गया। सपा को बाबरी मस्जिद के चंदे का हिसाब देना चाहिए।

उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। पाठक ने किसानों से खेती में रसायनों का प्रयोग बंद करने की अपील की। उन्होंने प्राकृतिक तरीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। यह पहल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story