इस सप्ताह पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश के आसार

WhatsApp Channel Join Now
इस सप्ताह पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश के आसार


नई दिल्ली, 10 अगस्त (हि.स.)। इस सप्ताह पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में अगले दो-तीन दिनों के दौरान हल्की वर्षा जारी रहने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार मंगलवार को सुबह से दोपहर के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दिन की अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33-35 डिग्री सेल्सियस और 23-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, बुधवार और गुरुवार को भी हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। इस दिन का भी मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के पूर्वानुसार दिल्ली-एनसीआर में आज कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं पर झमाझम बारिश हुई, जिससे उमस भरे मौसम से कुछ राहत मिली।

आईएमडी के मुताबिक, उत्तरी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण आज पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है। 12 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। इसके असर से, 12-14 अगस्त के दौरान ओडिशा में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इस सप्ताह पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में अगले 5-6 दिनों के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मध्य भारत के 13-15 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और 12-15 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं।

पूर्वी भारत 12 और 14-16 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं। पूर्वोत्तर भारत 11-14 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में, 11-16 अगस्त के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिम भारत के गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा में 11-12 अगस्त के दौरान मध्य महाराष्ट्र में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। 11-14 अगस्त के दौरान असम और मेघालय, 11-16 अगस्त के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में अगले 5-6 दिनों के दौरान तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में बहुत अधिक बारिश (21 सेमी), उत्तराखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश में 12-20 सेमी, ओडिशा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश में 7-11 सेमी तक भारी वर्षा दर्ज की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story