हाजियों की वापसी शुरू, अल्पसंख्यक कार्य मंत्री रिजिजू ने हवाई अड्डे पर स्वागत किया 

WhatsApp Channel Join Now
हाजियों की वापसी शुरू, अल्पसंख्यक कार्य मंत्री रिजिजू ने हवाई अड्डे पर स्वागत किया 


हाजियों की वापसी शुरू, अल्पसंख्यक कार्य मंत्री रिजिजू ने हवाई अड्डे पर स्वागत किया 


हाजियों की वापसी शुरू, अल्पसंख्यक कार्य मंत्री रिजिजू ने हवाई अड्डे पर स्वागत किया 


नई दिल्ली, 02 जून (हि.स.)। सऊदी अरब के शहर मक्का में हज की अदायगी के बाद हाजियों की वतन वापसी का सिलसिला मंगलवार को शुरू हो गया है। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सऊदी एयरलाइन से लौटे 371 हाजियों का स्वागत करने के लिए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पहुंचे और फूल-माला पहना कर हाजियों के पहले जत्थे का स्वागत किया।

हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने बताया कि हाजियों के पहले जत्थे के दिल्ली वापस आने पर केन्द्रीय मंत्री का स्वयं एयरपोर्ट आकर स्वागत करना उनका, उनके मंत्रालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हज यात्रियों के प्रति केंद्र सरकार के गहरी रूचि को दर्शाता है। इस साल भारतीय हाजियों के लिए न केवल भारत में, बल्कि सऊदी अरब के मक्का-मदीना और मीना-अराफात में भी अधिक सुविधाओं की व्यवस्था की गई। भारतीय हज यात्रियों को पहले मक्का से मदीना और मदीना से मक्का बसों के जरिये ले जाया जाता था, जिसमें पांच घंटे से अधिक का समय लगता था। इस साल हाजियों को बसों की जगह बुलेट ट्रेन से ले जाया गया। इसी प्रकार इस हज अवधि में विश्व के सब से बड़े टेंट सिटी मीना में पहली बार हाजियों को सोफा बेड और साथ में उनके प्रयोग के लिए अन्य वस्तुएं दी गईं।

दिल्ली स्टेट हज कमेटी के कार्यकारी अधिकारी अशफाक अहमद आरफी ने बताया कि आज जेद्दा से दिल्ली आने वाली पहली हज उड़ान से लौटने वाले 371 हाजियों में दिल्ली के 191, उत्तर प्रदेश के 160, बिहार के 12, हरियाणा के 2, उत्तराखंड के 4 तथा जम्मू-कश्मीर के 2 हाजी हैं। उन्होंने बताया कि इस साल सरकारी कोटे के अंतर्गत भारत से हज पर जाने वाले कुल कुल 172025 हाजियों में दिल्ली प्रदेश के 3212, हरियाणा के 1626, उत्तर प्रदेश के 10992, बिहार के 1374, जम्मू-कश्मीर के 1053, उत्तराखंड के 1348, राजस्थान के 444, झारखंड के 230, मध्य प्रदेश के 209, हिमाचल प्रदेश के 67, पंजाब के 308, गुजरात के 07, पश्चिम बंगाल के 60, लद्दाख के 02, असम के 26, छत्तीसगढ़ के 14, कर्नाटक के 07, अरुणाचल प्रदेश के 02, चंडीगढ़ के 31, ओडिशा के 09, तमिलनाडु के 03, तेलंगाना के 02, त्रिपुरा के 02 और महाराष्ट्र के 04 हज यात्री भी शामिल हैं।

इनमें महिला हाजियों की संख्या 9684, जबकि पुरुष की संख्या 11348 है। अल्प अवधि हज पर जाने वाले हाजियों की संख्या 2000 और बिना मेहरम हज पर जाने वाली महिला हाजियों की 43 है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से कुल 54 उड़ानों से हाजियों ने प्रस्थान किया था, जबकि उन की वापसी कुल 54 उड़ानों से होगी और अंतिम उड़ान 30 जून को आएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/मोहम्म्द ओवैस

हिन्दुस्थान समाचार / मोहम्मद शहजाद

Share this story