दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लाेकार्पण, उत्तराखंड में रोजगार व पर्यटन का हाेगा तेजी से विकास

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लाेकार्पण, उत्तराखंड में रोजगार व पर्यटन का हाेगा तेजी से विकास


देहरादून, 14 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने 203 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सेस कंट्रोल्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित किया। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली और देहरादून के बीच कनेक्टिविटी काे मजबूर करेगा और देश के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगा।

देहरादून गढ़ीकैंट में स्थित सेना के जसवंत सिंह मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया।यह 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर राजाजी नेशनल पार्क और शिवालिक जंगलों की सुंदरता अपने में समाए हुए है। यहएशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर है, जो ऊपर तेज़ रफ़्तार वाहन और नीचे जंगली जानवरों (हाथी, बाघ, सांभर) की सुरक्षित आवाजाही के अनुसार बनाया गया है। यह आर्थिक गलियारा उत्तराखंड की प्रगति की नई राह खाेलेगा और एक्सप्रेस-वे से उत्तराखंड में रोजगार, पर्यटन, उद्योग समेत अन्य संभावनाओं का तेजी से विकास होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने 1962 युद्ध के योद्धा जसवंत सिंह को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस अवसर पर केन्द्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अनिल बलूनी आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story