दिल्ली में 26 नवंबर को लगेगी डाक अदालत, 24 नवंबर तक भेजनी होगी शिकायत

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली में 26 नवंबर को लगेगी डाक अदालत, 24 नवंबर तक भेजनी होगी शिकायत


नई दिल्ली, 20 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली में डाक सेवाओं से जुड़ी लंबित शिकायतों के निपटारे के लिए 26 नवंबर को सर्किल स्तर की डाक अदालत आयोजित की जाएगी। इसमें केवल दिल्ली की मंडलीय स्तर की डाक अदालतों में उठाई गई उन शिकायतों पर विचार किया जाएगा, जिनका अब तक समाधान नहीं हुआ है।

डाक विभाग के दिल्ली सर्किल के अनुसार डाक अदालत का आयोजन नई दिल्ली के झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के पास मेघदूत भवन स्थित मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय की तीसरी मंजिल पर सुबह 11 बजे किया जाएगा। इसमें प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या पर व्यक्तिगत रूप से विचार कर उसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

डाक विभाग ने कहा कि शिकायतें सहायक निदेशक (सीएस), मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय, दिल्ली सर्किल, नई दिल्ली 24 नवंबर तक भेजें। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त शिकायतों पर विचार नहीं किया जाएगा।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780316 Articles

Share this story