चक्रवात के मद्देनजर ओडिशा के छह जिलों में आज रात्रि से मिलेगी इंट्रा सर्किल रोमिंग सेवा

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 19 नवंबर (हि.स.)। ओडिशा में चक्रवात अकवान के मद्देनजर राज्य के 6 जिलों गंजाम, गजपति, पुरी, खुर्दा, जगतसिंहपुर और केंद्रपाड़ा में इंट्रा सर्किल रोमिंग सेवा दी जाएगी। इससे क्षेत्र में मौजूद ग्राहक किसी भी दूरसंचार ऑपरेटर के टॉवर के माध्यम से संचार सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। इससे आपदा की स्थिति में क्षेत्र में मोबाइल संपर्क सेवा बेहतर स्थिति में रहेगी।

दूरसंचार विभाग की ओर से भारतीय एयरटेल, बीएसएनल, रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया को इंटरेस्ट सर्कल रोमिंग देने के लिए कहा गया है। एक निर्देश में कहा गया है कि सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को आज रात्रि (19 नवंबर) 11:00 बजे से कल रात्रि 11:00 बजे तक या आगे के किसी निर्देश के अनुसार क्षेत्र में मौजूद सभी को संचार सुविधा प्रदान करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779850 Articles

Share this story