शाह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को हर संभव मदद का आश्वासन दिया

WhatsApp Channel Join Now
शाह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को हर संभव मदद का आश्वासन दिया


नई दिल्ली, 03 नवम्बर (हि.स.)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से टेलीफोन पर बातचीत कर राज्य में चक्रवात 'मुरासु' से उत्पन्न स्थिति और इसके प्रभावों की विस्तृत जानकारी ली। शाह ने इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता और समर्थन का पूर्ण आश्वासन दिया है।

अमित शाह ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें पहले से ही प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं। ये टीमें मौके पर मुस्तैदी से राहत और बचाव कार्य चला रही हैं और चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों के लोगों तक तत्काल मदद पहुंचा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की आपात स्थिति का सामना करने के लिए केंद्र सरकार पूरी दृढ़ता और पक्के इरादे के साथ आंध्र प्रदेश की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771430 Articles

Share this story