(अपडेट) दिल्ली में न्यायिक अधिकारी ने की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 02 मई (हि.स.)। दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित आवास में 30 वर्षीय न्यायिक अधिकारी अमन कुमार शर्मा मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सूचना शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे सफदरजंग एन्क्लेव थाने में पीसीआर कॉल के माध्यम से मिली। कॉल उनके जीजा शिवम ने की थी।

पुलिस के अनुसार पुलिस स्टेशन सफदरजंग एन्क्लेव में आत्महत्या के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। कॉल प्राप्त होने पर पता चला कि अमन कुमार शर्मा की उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्रीन पार्क मेन ने अपने आवास पर आत्महत्या कर ली है। अमन कुमार शर्मा उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सचिव के पद पर कार्यरत थे। इस संबंध में पीसीआर कॉल शिवम (मृतक के जीजा) की ओर से की गई थी।

पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर शर्मा बाथरूम में मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उन्होंने फंदे से लटकर आत्महत्या की है। फिलहाल किसी तरह की साजिश या संदिग्ध गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं। सभी पहलुओं की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार

Share this story