बॉम्बे हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

WhatsApp Channel Join Now


मुंबई, 06 नवंबर (हि.स.)। बॉम्बे हाई कोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर शुक्रवार को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें अदालत को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी।

इस ईमेल में बॉम्बे हाई कोर्ट के अलावा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बी एस सी), वर्ली, महालक्ष्मी, रेसकोर्स और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले 'जलसा' को भी निशाना बनाने की बात कही गई है।

सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस, बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (बी डी डी एस) और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच कर पूरे परिसर की सघन तलाशी ली।

जांच और तलाशी अभियान के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ईमेल भेजने वाले की पहचान कर रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार /राघवेन्द्र त्रिपाठी

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन बुधौलिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773656 Articles

Share this story