‘सूरत प्रशिक्षण वर्ग’ में सी. आर. पाटिल ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन और राष्ट्रनिर्माण का मंत्र

WhatsApp Channel Join Now
‘सूरत प्रशिक्षण वर्ग’ में सी. आर. पाटिल ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन और राष्ट्रनिर्माण का मंत्र


सूरत, 22 अगस्त (हि.स.)। सूरत जिले के पलसाणा में आज आयोजित ‘सूरत प्रशिक्षण वर्ग’ में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और उत्साही कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और राष्ट्रनिर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से बढ़ती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

सी. आर. पाटिल ने जल संरक्षण को लेकर भी कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत बारिश की हर बूंद को बचाने और जल संचय के प्रति आम लोगों में जागरूकता पैदा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।

प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश महामंत्री प्रशांतभाई कोराट, प्रशिक्षण अभियान के संयोजक के. सी. पटेल, शहर अध्यक्ष परेशभाई पटेल सहित विधायकगण, स्थानीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे

Share this story