केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कर्तव्य भवन में मनाया 'संविधान दिवस'
Nov 26, 2026, 13:35 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
नई दिल्ली, 26 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान दिवस मनाया।
इस अवसर पर अतिरिक्त सचिव, संयुक्त सचिव, निदेशक, उप सचिव समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के प्रतिनिधियों समेत मंत्रालय के दूसरे अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

