संविधान दिवस पर कांग्रेस निकाल रही है ‘संविधान रक्षा मार्च’

WhatsApp Channel Join Now
संविधान दिवस पर कांग्रेस निकाल रही है ‘संविधान रक्षा मार्च’


नई दिल्ली, 26 नवंबर (हि.स.)। संविधान दिवस के अवसर पर आज कांग्रेस पार्टी देशभर में ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकाल रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस अवसर पर लखनऊ में है। दिल्ली में भी मार्च निकाला गया जिसमें कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष दीपेंद्र यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

मार्च के दौरान कांग्रेस नेताओं ने हाथों में संविधान की प्रस्तावना पृष्ठ पकड़ा हुआ था। पार्टी का कहना है कि संविधान सिर्फ कानूनी दस्तावेज नहीं बल्कि भारत की आवाज है और पार्टी इस आवाज की रक्षा करती रहेगी। इसी संदेश के साथ आज संविधान रक्षा मार्च का आयोजन किया गया है।

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार पूरी तरह से संवैधानिक सिद्धांतों के खिलाफ काम कर रही है और सत्ता में बने रहने का उसने नैतिक अधिकार खो दिया है। 13 अगस्त को मानसून सत्र आयोजित किया गया था। अब 26 नवंबर हो गया, 106 दिन जाने के बाद भी यह स्पष्ट नहीं है कि शीतकालीन सत्र होगा या नहीं। इसका मतलब है कि वह संसद का भी पूरी तरह से मजाक बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज संविधान दिवस के अवसर पर देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान रक्षा मार्च निकाल रहे हैं, जिसे जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। मोदी सरकार की सबसे बड़ी खासियत पारदर्शिता की कमी है। यह संसद का मजाक उड़ा रही है। ज्ञानेश कुमार के माध्यम से यह देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। वे व्यवस्थित रूप से लोकतांत्रिक संस्थाओं और हमारे लोकतंत्र की नींव को नष्ट कर रहे हैं।

-------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story