बांसुरी स्वराज ने कहा-कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र के खिलाफ

WhatsApp Channel Join Now
बांसुरी स्वराज ने कहा-कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र के खिलाफ


नई दिल्ली, 19 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि संसद में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने आज एक बयान में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही लोकतंत्र की हत्या की है।

स्वराज ने 1975 का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सत्तर के दशक में कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। अब कांग्रेस संविधान को लहराकर पाखंड रच रही है। कांग्रेस ने सदैव बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान किया है। उसके लिए कांग्रेस और उसके नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए। बांसुरी ने कहा कि अगर किसी ने संविधान को जीवंत रूप में देश में लागू किया है तो वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story