इंडी गठबंधन ने चुनाव आयोग के एसआईआर व अन्य मुद्दों पर प्रधान न्यायाधीश को भेजा पत्र

WhatsApp Channel Join Now
इंडी गठबंधन ने चुनाव आयोग के एसआईआर व अन्य मुद्दों पर प्रधान न्यायाधीश को भेजा पत्र


नई दिल्ली, 30 जून (हि.स.)। विपक्षी इंडी गठबंधन के 23 घटक दलों और एक निर्दलीय सदस्य ने निर्वाचन आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया तथा चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों पर देश के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को साझा पत्र भेजा है।

महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को 'एक्स' पर कहा कि 8 जून को आयोजित ‘इंडिया जनबंधन’ की बैठक में 21 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय सदस्य ने हिस्सा लिया था। बैठक में निर्णय लिया गया था कि निर्वाचन आयोग की एसआईआर प्रक्रिया और चुनावी पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों पर भारत के प्रधान न्यायाधीश को संयुक्त पत्र भेजा जाएगा। अब यह पत्र 23 दलों और एक निर्दलीय सदस्य के हस्ताक्षर के साथ मुख्य न्यायाधीश को भेजा गया है।

रमेश ने कहा कि विपक्षी दल एकजुटता, एकता और प्रतिरोध पर दृढ़ता से कायम हैं। यह पत्र लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती और चुनावी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विपक्षी दलों की साझा पहल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story