बंगाल में कांग्रेस ने 284 उम्मीदवार उतारे, अधीर रंजन चौधरी समेत कई बड़े चेहरे मैदान में

WhatsApp Channel Join Now
बंगाल में कांग्रेस ने 284 उम्मीदवार उतारे, अधीर रंजन चौधरी समेत कई बड़े चेहरे मैदान में


नई दिल्ली, 29 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने 294 में से 284 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और राज्य में अकेले दम पर चुनाव लड़ने लड़ेगी।

जारी सूची में बहारामपुर से वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी, भवानीपुर से प्रदीप प्रसाद, बालीगंज से रोहन मित्रा, जादवपुर से श्यामली मंडल और दार्जिलिंग से मधाप राय जैसे प्रमुख चेहरे शामिल हैं, जबकि मालतीपुर से हाल ही में शामिल हुईं मौसम नूर को मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने अपने पारंपरिक गढ़ मुर्शिदाबाद और मालदा पर खास फोकस करते हुए व्यापक सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है। राज्य में चुनाव 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणोंमें होंगे, जबकि मतगणना 04 मई को की जाएगी।

पार्टी ने 1 मेकलीगंज (एससी) से इला रानी राय, 2 माथाभांगा (एससी) से खितेन्द्र नाथ बर्मन, 3 कूचबिहार उत्तर (एससी) से पार्थ प्रतिम ईश्वर, 4 कूचबिहार दक्षिण से खोखन मियां, 5 सिटलाकुची (एससी) से सुकमल बर्मन, 6 सिताई (एससी) से राबिन राय, 7 दिनहाटा से हरिहर राय सिंघा, 8 नाटबाड़ी से बिस्वजीत सरकार, 9 तूफानगंज से देवेन्द्र नाथ बर्मा, 10 कुमारग्राम (एसटी) से सुधाम लामा, 11 कालचीनी (एसटी) से अंजान चिक बराइक, 13 फालाकाटा (एससी) से अक्षय कुमार बर्मन, 14 मदारीहाट (एसटी) से डॉ. जॉय प्रफुल्ल लाकड़ा, 15 धुपगुड़ी (एससी) से हरीश चंद्र राय, 16 मयनागुड़ी (एससी) से जोगेन सरकार, 17 जलपाईगुड़ी (एससी) से सुदीप्तो मोहंतो, 18 राजगंज (एससी) से तुषार कांति राय, 19 डाबग्राम-फुलबाड़ी से रोहित सिंह सिसोदिया, 20 माल (एसटी) से राकेश कुजूर, 21 नागराकाटा (एसटी) से शिनु मुंडा, 22 कालिम्पोंग से संता कुमार प्रधान, 23 दार्जिलिंग से मधाप राय, 24 कुर्सियांग से सरोज कुमार खत्री, 25 माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (एससी) से अमिताभ सरकार, 26 सिलीगुड़ी से आलोक धारा, 27 फांसीदेवा (एसटी) से नबनिता तिर्की, 28 चोपड़ा से जाकिर आबेदीन, 30 गोलपोखर से मसूद नसीम अहसन, 31 चाकुलिया से अली इमरान रम्ज, 32 करंदीघी से मुर्शिद आलम और 33 हेमताबाद (एससी) से अनामिका राय को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसी तरह 34 कालियागंज (एससी) से गिरधारी प्रमाणिक, 35 रायगंज से मोहित सेनगुप्ता, 36 इटाहर से अमल आचार्य, 37 कुशमंडी (एससी) से बबलू सरकार, 38 कुमारगंज से गुलाम मर्तुजा मंडल, 39 बालुरघाट से प्रदीप कुमार मित्रा, 40 तपन (एसटी) से बंकिम चंद्र टोप्पो, 41 गंगारामपुर (एससी) से जुई बर्मन, 42 हरिरामपुर से सुभाशीष पाल, 43 हबीबपुर (एसटी) से राजेन सोरेन, 44 गाजोल (एससी) से संजय सरकार, 45 चांचल से आसिफ मेहबूब, 46 हरिश्चंद्रपुर से मोस्ताक आलम, 47 मालतीपुर से मौसमी नूर, 48 रतुआ से मोत्ताकिन आलम, 49 मानिकचक से अंसारुल हक, 50 मालदा (एससी) से भूपेंद्र नाथ हलदार, 51 इंग्लिश बाजार से मसूद आलम, 52 मोथाबाड़ी से सायेम चौधरी, 53 सुजापुर से अब्दुल हन्नान, 54 बैष्णबनगर से मामुनी मंडल, 56 समसेरगंज से नजमे आलम, 57 सूती से अल्फाजुद्दीन बिस्वास, 58 जंगीपुर से मोहम्मद इमरान अली, 59 रघुनाथगंज से नासिर शेख, 61 लालगोला से तौहीदुर रहमान, 62 भगवानगोला से अंजु बेगम, 63 रानीनगर से जुल्फिकर अली, 64 मुर्शिदाबाद से सिद्दीकी अली, 65 नबाग्राम (एससी) से हीरू हलदार, 66 खारग्राम (एससी) से डॉ. मंदार कांति मंडल, 67 बुरवान (एससी) से सुजीत दास, 68 कांडी से डॉ. शमीम राणा, 69 भरतपुर से अजहरुद्दीन सिजार, 70 रेजीनगर से जिल्लू शेख और 72 बहारामपुर से अधीर रंजन चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।

सूची में आगे 73 हरीहरपारा से मौसमी बेगम, 74 नौदा से मोतिउर रहमान, 75 डोमकल से शाहनाज बेगम, 76 जलांगी से अब्दुल रज्जाक मोल्ला, 77 करीमपुर से पूजा राय चौधरी, 78 तेहट्टा से ज्योतिर्मय सरकार, 79 पलाशीपाड़ा से हामिदुल हक, 80 कालीगंज से काबिल उद्दीन शेख, 81 नकासीपाड़ा से गोलाम किबरिया मंडल, 82 चापड़ा से रहीदुल मंडल, 83 कृष्णानगर उत्तर से अर्घ्य गोन, 84 नबद्वीप से समीर साहा, 85 कृष्णानगर दक्षिण से अब्दुर रहीम शेख, 86 शांतिपुर से आलोक चटर्जी, 87 रानाघाट उत्तर पश्चिम से नबा कुमार मंडल, 88 कृष्णगंज (एससी) से शंकर कुमार सरकार, 89 रानाघाट उत्तर पूर्व (एससी) से नित्य गोपाल मंडल, 90 रानाघाट दक्षिण (एससी) से रीता पाल दास, 91 चाकदह से मलय साहा, 92 कल्याणी (एससी) से असीमानंद मजूमदार, 93 हरिणघाटा (एससी) से हिमांती दास, 94 बगदा (एससी) से प्रबीर किर्तनिया, 95 बोंगांव उत्तर (एससी) से नीलांजन साहा, 96 बोंगांव दक्षिण (एससी) से किशोर बिस्वास, 97 गैघाटा (एससी) से अनिल कुमार पांडेय और 98 स्वरूपनगर (एससी) से रितेश मंडल को टिकट दिया गया है।

इसी क्रम में 102 आमडांगा से गोपाल घोष, 103 बिजपुर से शिवब्रत गुहा रॉय, 104 नैहाटी से प्रदीप कुमार कुंडू, 105 भाटपाड़ा से धर्मेंद्र शॉ, 106 जगद्दल से मंदीरा चक्रवर्ती, 107 नोआपाड़ा से अशोक भट्टाचार्य, 108 बैरकपुर से शंभू दास, 109 खरदह से जयदेव घोष, 110 दमदम उत्तर से धनंजय मोइत्रा, 111 पानीहाटी से सुभाषीस भट्टाचार्य, 112 कामरहाटी से कल्लोल मुखर्जी, 113 बरानगर से कल्याणी चक्रवर्ती, 114 दमदम से सुस्मिता बिस्वास, 115 राजारहाट न्यू टाउन से एसके निजामुद्दीन, 116 बिधाननगर से रणजीत मुखर्जी, 117 राजारहाट गोपालपुर से पार्थ भौमिक, 118 मध्यग्राम से अनंता राय, 119 बारासात से तारक मुखर्जी, 120 देगंगा से मियाराज बैद्य, 121 हरुआ से रबीउल मोल्ला, 122 मिनाखां (एससी) से बर्नाली नस्कर, 123 सन्देशखाली (एसटी) से जुधिष्ठिर भूमिजी, 124 बसिरहाट दक्षिण से अबू इशाक गाजी, 125 बसिरहाट उत्तर से मूसा हक मंडल, 126 हिंगलगंज (एससी) से बिस्वजीत रॉय, 127 गोसाबा (एससी) से भूपाल चंद्र दास, 128 बसंती (एससी) से गोपीनाथ नैया, 129 कुलतली (एससी) से रूपा हलदर, 130 पाथरप्रतिमा से सुभ्रांग्शु नायक, 131 काकद्वीप से नासिरुद्दीन अहमद, 132 सागर से प्रसांत खुटिया, 133 कुलपी से कुतुब उद्दीन मोल्ला, 134 रायदीघी से आशीष मंडल, 135 मंदिरबाजार (एससी) से कौशिक बैद्य, 136 जयनगर (एससी) से तपस बैद्य, 137 बारुईपुर पूर्व (एससी) से प्रताप चंद्र मंडल, 138 कैनिंग पश्चिम (एससी) से हरन चंद्र मिस्त्री, 139 कैनिंग पूर्व से साबिर अली सरदार, 140 बारुईपुर पश्चिम से असितलाल नाग, 141 मगराहाट पूर्व (एससी) से अतनु हलदर, 142 मगराहाट पश्चिम से अब्दुल मजीद हलदर, 143 डायमंड हार्बर से गौतम भट्टाचार्य, 144 फलता से अब्दुर रज्जाक मोल्ला, 145 सतगछिया से प्रवाश घोष, 146 बिष्णुपुर (एससी) से अर्घ्य नस्कर, 147 सोनारपुर दक्षिण से सुब्रता दत्ता, 148 भांगर से महबूबुल इस्लाम, 149 कस्बा से हाशिम जेशन अहमद और 150 जादवपुर से श्यामली मंडल को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसी तरह सूची में 151 सोनारपुर उत्तर से डॉ. जगन्नाथ कुमिर, 152 टॉलीगंज से मानस सिन्हा रॉय, 153 बेहाला पूर्व से अभिजीत रहा, 154 बेहाला पश्चिम से सैबल रॉय, 155 महेशतला से हाजी अब्दुल हन्नान, 156 बजबज से मुजीबर रहमान कायल, 157 मेटियाब्रुज से मुख्तार, 158 कोलकाता पोर्ट से आकिब गुलजार, 159 भवानीपुर से प्रदीप प्रसाद, 160 रसभिहारी से आशुतोष चटर्जी, 161 बालीगंज से रोहन मित्रा, 162 चौरंगी से मानस सरकार, 163 एंटाली से काशिफ रजा, 164 बेलेघाटा से शाहिना जावेद, 165 जोरासांको से दीपक सिंह, 166 श्यामपुकुर से पूर्णा घोष, 167 मणिकतला से सुमन रॉय चौधरी, 168 काशीपुर-बेलगछिया से तारक पाल, 169 बाली से प्रियंका चौधरी, 170 हावड़ा उत्तर से ओमप्रकाश जायसवाल, 171 हावड़ा मध्य से अपर्णा बोस, 172 शिवपुर से श्रावंती सिंह, 173 हावड़ा दक्षिण से दीपशिखा भौमिक, 174 संकरैल (एससी) से बेचू राम मलिक, 175 पांचला से राहुल पांडेय, 176 उलुबेरिया पूर्व से आलम देयान, 177 उलुबेरिया उत्तर (एससी) से कल्याणी हलदार, 178 उलुबेरिया दक्षिण से इंताज अली शाह, 179 श्यामपुर से मंजूर आलम, 180 बगनान से हफीजुर रहमान, 181 अमता से तपन दास, 182 उदयनारायणपुर से असित बकुली, 183 जगतबल्लभपुर से कौशिक रॉय, 184 डोमजूर से आलोक कोले, 185 उत्तरपाड़ा से सुभ्रत मुखर्जी, 187 चम्पदानी से प्रीतम घोष, 188 सिंगूर से बरुण मलिक, 189 चंदननगर से रतन गोलदार, 190 चुंचुड़ा से मोइनुल हक, 191 बलागढ़ (एससी) से अशोक बिस्वास, 192 पांडुआ से सनातन मांडी, 193 सप्तग्राम से सौगत घोष, 194 चंडीतला से अबू अब्बासुद्दीन, 195 जंगीपाड़ा से सुभाशीष दत्ता, 196 हरिपाल से सैफ आजाद, 197 धनखाली (एससी) से ज्योति कुमारी दास, 198 तारकेश्वर से भवानी प्रसाद मंडल, 199 पुरसुरा से हबीबर रहमान, 200 आरामबाग (एससी) से सुशील कुमार सांत्रा, 201 गोगहाट (एससी) से हराधन सांत्रा और 202 खानाकुल से प्रदीप कर को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसी क्रम में 203 तमलुक से हराधन मजूमदार, 204 पांसकुड़ा पूर्व से दीपक पात्र, 205 पांसकुड़ा पश्चिम से कल्याण रॉय, 206 मोयना से निमाई बर्मन, 207 नंदकुमार से शेख मतीन, 208 महिषादल से काजल नायक दास, 209 हल्दिया (एससी) से अभिमन्यु मंडल, 210 नंदीग्राम से जारियतुल हुसैन, 211 चांदीपुर से तस्लीम अहमद, 213 कांथी उत्तर से सुभ्रत महापात्र, 214 भगवानपुर से बिस्वजीत पाणिग्रही, 215 खेझुरी (एससी) से असित प्रमाणिक, 216 कांथी दक्षिण से मसूद मलिक, 217 रामनगर से मानस दत्ता, 218 एगरा से अंजन पट्टनायक, 219 दांतन से उत्पल दत्ता, 220 नयाग्राम (एसटी) से प्रसांत मुर्मू, 221 गोपीबल्लवपुर से सौरव घोष, 222 झाड़ग्राम से प्रसेनजीत डे, 223 केशियाड़ी (एसटी) से कालूचंद टुडू, 224 खड़गपुर सदर से पापिया चक्रवर्ती, 225 नारायणगढ़ से आलम हुसैन, 226 सबंग से आलोक सामुई, 227 पिंगला से सुषांत मंडल, 228 खड़गपुर से उज्जल मुखर्जी, 229 डेबरा से चित्तरंजन जना, 230 दासपुर से कौशिक गोस्वामी, 231 घाटाल (एससी) से काबेरी डोलुई, 232 चंद्रकोणा (एससी) से मानिका मिड्ड्या, 233 गरबेता से सिद्धार्थ बिशोयी, 234 सालबोनी से अरूप मुखर्जी, 235 केशपुर (एससी) से कमल किशोर खन्ना, 236 मेदिनीपुर से संभुनाथ चट्टोपाध्याय, 237 बिनपुर (एसटी) से गोलापी सोरेन, 238 बंदवान (एसटी) से सितेन मांडी, 239 बालारामपुर से सुकांत महतो, 240 बाघमुंडी से नेपाल महतो, 241 जॉयपुर से फणी भूषण कुमार, 242 पुरुलिया से दिव्यज्योति सिंह देव, 243 मानबाजार (एसटी) से सोमबरी महाली, 244 काशीपुर से सुभाष महतो, 245 पारा (एससी) से फल्गुनी बाउरी, 246 रघुनाथपुर (एससी) से संध्या बाउरी, 247 सालतोरा (एससी) से अमर कांति मंडल, 248 छातना से पार्थ बोस, 249 रानीबांध (एसटी) से गुरुपद सरदार, 250 रायपुर (एसटी) से सुभ्रा हेम्ब्रम मुर्मू, 251 तालडांगरा से नयन चक्रवर्ती, 252 बांकुरा से अरूप बनर्जी, 253 बरजोड़ा से विवेकानंद केओरा, 254 ओंडा से पवन सालामपुरिया, 255 बिष्णुपुर से उज्जल चंद्र, 256 कतुलपुर (एससी) से सुमित्रा मलिक, 257 इंदस (एससी) से मौ मंडल, 258 सोनामुखी (एससी) से राहुल बाउरी, 259 खंडघोष (एससी) से अरूप साहा, 260 बर्धमान दक्षिण से गौरव समद्दार, 261 रैना (एससी) से अनिक साहा, 262 जमालपुर (एससी) से राजीव साहा, 263 मोंटेश्वर से ज्योतिर्मय मंडल, 264 कालना (एससी) से अमल साहा, 265 मेमारी से प्रबीर गांगुली, 266 बर्धमान उत्तर (एससी) से संदीप दास, 267 भातार से धुरजति माजी, 268 पूर्वस्थली दक्षिण से रवींद्रनाथ मंडल, 269 पूर्वस्थली उत्तर से अमिताभ भट्टाचार्य, 270 कटवा से रणजीत चटर्जी, 271 केतुग्राम से मोफिरुल कासेम, 272 मंगलकोट से जगदीश दत्ता, 273 औसग्राम (एससी) से निशा बोराल, 274 गलसी (एससी) से देबाशीष बिस्वास, 275 पांडवेश्वर से उत्तम कुमार रॉय, 276 दुर्गापुर पूर्व से देबाश चक्रवर्ती, 277 दुर्गापुर पश्चिम से तरुण रॉय, 278 रानीगंज से फैज अहमद, 279 जमुरिया से तरुण गांगुली, 280 आसनसोल दक्षिण से सौविक मुखर्जी, 281 आसनसोल उत्तर से प्रसेनजीत पुइतांडी, 282 कुल्टी से रवि यादव, 283 बाराबनी से जयदेव रॉय, 284 दुबराजपुर (एससी) से संजय व्यापारी, 285 सूरी से संजय अधिकारी, 286 बोलपुर से रथिन सेन, 287 नानूर (एससी) से अभय दास, 288 लाबपुर से रत्ना सेन, 289 सैंथिया (एससी) से अर्चना अंकुर, 290 मयूरश्वर से सैयद कासफोदोजा, 291 रामपुरहाट से विवेकानंद शॉ, 292 हंसन से मिल्टन राशिद, 293 नलहाटी से डॉ. अब्दुल करीम और 294 मुराराई से संजीबुर रहमान को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story