पश्चिम बंगाल में केरल के व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या मामले में वेणुगोपाल ने अमित शाह से की कार्रवाई की मांग

WhatsApp Channel Join Now
पश्चिम बंगाल में केरल के व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या मामले में वेणुगोपाल ने अमित शाह से की कार्रवाई की मांग


नई दिल्ली, 15 जून (हि.स.)। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में केरल के एक व्यक्ति की भीड़ द्वारा पीट‑पीटकर हत्या किए जाने की घटना को दुखद और चिंताजनक बताया है। पार्टी महासचिव संगठन एवं लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष केसी वेणुगोपाल ने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तत्काल हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

वेणुगोपाल सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि किसी भी परिस्थिति में कानून‑व्यवस्था इतनी बिगड़नी नहीं चाहिए कि भीड़ कानून अपने हाथ में ले ले। उन्होंने इस संवेदनशील मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि पीड़ित को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में भीड़तंत्र को बढ़ावा न मिले। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story