पंजाब की जिम्मेदारी संभालने के बाद सचिन पायलट ने राहुल और प्रिंयका से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
पंजाब की जिम्मेदारी संभालने के बाद सचिन पायलट ने राहुल और प्रिंयका से की मुलाकात


पंजाब की जिम्मेदारी संभालने के बाद सचिन पायलट ने राहुल और प्रिंयका से की मुलाकात


नई दिल्ली, 08 सितंबर (हि.स.)। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद पार्टी महासचिव सचिन पायलट ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के संगठनात्मक मुद्दों, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी के आवास पर हुई मुलाकात में पायलट ने राहुल गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस की संगठनात्मक स्थिति, पार्टी नेताओं के बीच समन्वय और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। राहुल गांधी के प्रस्तावित पंजाब दौरे को लेकर भी चर्चा हुई।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने इस पद पर भूपेश बघेल का स्थान लिया है।

पंजाब में पार्टी संगठन को मजबूत करने और विभिन्न गुटों के बीच समन्वय बेहतर करने की जिम्मेदारी अब पायलट के पास होगी। पार्टी नेतृत्व विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने पर जोर दे रहा है।----------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story