कांग्रेस ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के दोषियों को बचाने का लगाया आरोप

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के दोषियों को बचाने का लगाया आरोप


नई दिल्ली, 11 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस ने कहा है कि अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दोषियों पर कार्रवाई न होना इस बात का संकेत है सरकार उन्हें बचा रही है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को एक्स पोस्ट में कहा कि धर्म को कलंकित करने वाले इस मामले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी सवालों के घेरे में है। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से धोखा हुआ है और इस महापाप के लिए जिम्मेदार बड़े लोग अब तक खुलेआम घूम रहे हैं। उन पर कार्रवाई न होना इस बात का संकेत है कि उन्हें संरक्षण प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर शनिवार को देशभर में 26 स्थानों पर पत्रकार वार्ताएं आयोजित कर प्रधानमंत्री से जवाब मांगा। शुक्रवार को 9 पत्रकार वार्ताएं आयोजित हुई थीं और रविवार को 13 पत्रकार वार्ताएं प्रस्तावित हैं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story