संसद सत्र की रणनीति पर सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस की अहम बैठक, खरगे समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल

WhatsApp Channel Join Now
संसद सत्र की रणनीति पर सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस की अहम बैठक, खरगे समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल


नई दिल्ली, 27 नवंबर (हि.स.)। संसद के आगामी विशेष सत्र की रणनीति तय करने के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास (10 जनपथ) पर कांग्रेस नेताओं की बैठक आयोजित की गई।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर आयोजित इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में संसद सत्र के दौरान पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई।

इससे पहले बैठक में शामिल होने के लिए पी. चिदंबरम, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, कुमारी शैलजा, तारिक अनवर, के. सुरेश, प्रमोद तिवारी, गौरव गोगोई और इमरान मसूद सहित कई नेता सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784169 Articles

Share this story