कांग्रेस ने सीतापुर सांसद राकेश राठौड़ और एम हीरा ठाकुर को पार्टी के ओबीसी विभाग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस ने सीतापुर सांसद राकेश राठौड़ और एम हीरा ठाकुर को पार्टी के ओबीसी विभाग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया


नई दिल्ली, 03 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के ओबीसी विभाग में सीतापुर से लोकसभा सांसद राकेश राठौड़ और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए एम हीरा ठाकुर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष ने राकेश राठौर और हीरा ठाकुर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के ओबीसी विभाग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760438 Articles

Share this story