झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों को कांग्रेस का समर्थन

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों को कांग्रेस का समर्थन


नई दिल्ली, 06 अगस्त (हि.स.)। कांग्रेस ने झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितता को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन का ऐलान किया है। पार्टी के झारखंड प्रभारी के राजू ने कहा कि कांग्रेस न्याय की मांग कर रहे छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास जारी रखेगी।

राजू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि झारखंड युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के नेताओं ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के साथ रांची में आंदोलनरत छात्रों के प्रति एकजुटता व्यक्त की।

उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। राजू ने मुख्यमंत्री द्वारा छात्रों की मांगों पर सकारात्मक और संवेदनशील रुख अपनाते हुए मंत्रिस्तरीय समिति गठित करने के निर्णय का स्वागत किया। यह समिति आंदोलनरत छात्रों से संवाद करेगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस सिफारिशें देगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story