कांग्रेस ने पूर्व सैनिक विभाग में 26 राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किए

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस ने पूर्व सैनिक विभाग में 26 राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किए


नई दिल्ली, 05 सितंबर (हि.स.)। कांग्रेस ने पूर्व सैनिक विभाग में 26 राष्ट्रीय समन्वयकों की नियुक्ति की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से शनिवार को आधिकारिक जानकारी में कहा कि पूर्व सैनिक विभाग, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयकों के रूप में 26 लोगों को जिम्मेदारी दी गई है।

नियुक्त राष्ट्रीय समन्वयकों में एसके सहगल, संदेश सिंगलकर, धर्मवीर, रमा आर्या, सूबेदार जोरा सिंह (सेवानिवृत्त), रघबीर सिंह, मलकीत सिंह, सूबेदार मेजर विनोद कुमार, दिनेश राय, पी. धर्मेंद्र, पी. गुणशेखर, बाबूलाल, एसके राणा, सार्जेंट अमन नवाज शरीफ, हाजी रुस्तम खान, रवि चंद्रन, एस. विल्सन राज, केपी सिंह, प्रवीण सैनी, वीर नारी आकांक्षा कश्यप, आकाश दीप सिंह, सूबेदार कुंदन मेहता, सूबेदार मेजर राजपाल सिंह रावत, सूबेदार मनोहर सिंह रावत, विंग कमांडर अरुण कुमार पांडेय और सूबेदार मेजर वाईडी सिंघा शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story