इतिहास के पन्नों में 30 अगस्त : संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष बने डॉ. अंबेडकर

WhatsApp Channel Join Now
इतिहास के पन्नों में 30 अगस्त : संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष बने डॉ. अंबेडकर


संविधान सभा ने 29 अगस्त, 1947 को सात सदस्यों की संविधान प्रारूप समिति बनाई थी। इसके अगले दिन यानी 30 अगस्त, 1947 को समिति के सदस्यों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को समिति का अध्यक्ष बनाया था। समिति ने दो साल का समय लेकर संविधान का प्रारूप तैयार किया। इसे 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा के सामने पेश किया गया। बाद में 26 जनवरी 1950 को यह लागू हुआ और हमारा देश गणतंत्र बना।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र1659 - मुगल शासक शाहजहां के बड़े बेटे दारा शिकोह को उनके छोटे भाई औरंगजेब के आदेश पर मौत की सजा दी गई थी। 1682 - विलियम पेन इंग्लैंड से रवाना हुए और बाद में उन्होंने अमेरिका में पेनसिल्वेनिया कॉलोनी की स्थापना की।

1780 - जनरल बेनेडिक्ट अर्नोल्ड ने वेस्ट प्वाइंट फोर्ट में ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया।

1806 - न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र ‘डेली एडवर्टाइजर’ आखिरी बार प्रकाशित किया गया।

1835 - ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध शहर मेलबर्न की स्थापना हुई थी। 1928 - भारत में द इंडिपेंडेंस ऑफ़ इंडिया लीग की स्थापना की गई थी।1947- भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ. भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में समिति का गठन किया गया। 1951 - फिलीपींस और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।

1963 - अमेरिका और सोवियत संघ के बीच व्हाइट हाउस और क्रेमलिन के मध्य संकट के समय सीधी बात के लिए हॉटलाइन की स्थापना की गई थी।1984 - अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी।

1991 - अजरबैजान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1999 - पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।

1999 - पूर्वी तिमोर के निवासियों ने इंडोनेशिया से आजादी के लिए भारी मतदान किया। संयुक्त राष्ट्र ने 04 सितंबर को परिणाम की घोषणा की।

2002 - ताइवान में भूकम्प के झटके महसूस किये गए।

2002 - कोनोको इंक और फिलिप्स पेट्रोलियम ने विलय कर कोनोकोफिलिप्स बनायी। यह अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी और दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनिंग कंपनी थी।

2003 - रूसी पनडुब्बी बेरेंट्स सागर में डूबी, नौ मरे, आस्ट्रेलिया ने विश्व नौकायन में स्वर्ण पदक जीता।

2003- मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

2007 - जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया। 2007 -नेपाल की कोईराला सरकार ने चार माओवादी विद्रोहियों को फ़्रांस, डेनमार्क, आस्ट्रेलिया और मलेशिया का राजदूत नियुक्त किया। 2007 - बांग्लादेश सरकार ने नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद युनुस के सम्मान में डाक टिकट जारी किया।

2014 - दक्षिण अफ्रीकी देश लेसोथो के प्रधानमंत्री टॉम थबाने सेना द्वारा कथित तौर पर तख्तापलट के प्रयासों के बाद दक्षिण अफ्रीका भाग गये।

जन्म1559 - जहाँगीर (सलीम)- अकबर का पुत्र एवं मुग़ल वंश का शासक।

1797 - मैरी शेली- विख्यात गॉथिक उपन्यास 'फ्रेंकेंस्टीन' की लेखिका।1895 - सरदार हुकम सिंह- भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।

1888 - कनाईलाल दत्त- भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक।

1900 - बीर भान भाटिया- भारतीय चिकित्सक थे।1903 - भगवती चरण वर्मा- हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार।

1918 - बिनायक आचार्य - ओडिशा के 9वें मुख्यमंत्री रहे थे।1912 - नैंसी वेक - दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान प्रसिद्ध महिला लड़ाकों में से एक थीं।

1923 - शैलेन्द्र- हिंदी फिल्मों के जाने-माने गीतकार। 1954 - रवि शंकर प्रसाद- भारत के प्रमुख राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ अधिवक्ता।2001 - जैस्मिन लंबोरिया - भारत की महिला मुक्केबाज़ हैं।

निधन1659 - दारा शिकोह - औरंगजेब के आदेश पर हत्या कर दी गई।1952 - ओसबोर्न स्मिथ - भारतीय रिज़र्व बैंक के पहले गवर्नर।1976 - जीपी श्रीवास्तव - हिन्दी साहित्यकार।

2008- कृष्ण कुमार बिड़ला- प्रख्यात उद्योगपति।2014 - बिपिन चन्द्र - प्रसिद्ध इतिहासकार।

महत्वपूर्ण अवसरराष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस अंतरराष्ट्रीय गुमशुदा विवादित व्यक्ति दिवस------

हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी

Share this story