इतिहास के पन्नों में 27 मई : रूस की सांस्कृतिक राजधानी सेंट पीटर्सबर्ग का स्थापना दिवस
देश और दुनिया के इतिहास में 27 मई की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के कारण विशेष महत्व रखती है। यह दिन रूस के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर सेंट पीटर्सबर्ग के स्थापना दिवस के रूप में भी जाना जाता है। हर वर्ष 27 मई को यह शहर अपने स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कार्यक्रमों के साथ उत्सव मनाता है।
सेंट पीटर्सबर्ग नेवा नदी के किनारे स्थित रूस का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इसकी स्थापना 27 मई 1703 को रूस के प्रसिद्ध शासक पीटर द ग्रेट ने की थी। इतिहासकारों के अनुसार, जिस क्षेत्र में यह शहर बसाया गया था वह पहले स्वीडन के नियंत्रण में था। बाद में रूस ने युद्ध के जरिए इस भूभाग पर अधिकार स्थापित किया और कुछ वर्षों बाद इसे अपनी राजधानी घोषित कर दिया।
लगभग दो शताब्दियों तक यह शहर रूसी साम्राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना रहा। वर्ष 1918 तक सेंट पीटर्सबर्ग रूस की राजधानी रहा, लेकिन बाद में सत्ता परिवर्तन के साथ राजधानी को मॉस्को स्थानांतरित कर दिया गया।
सोवियत काल के दौरान इस शहर का नाम बदलकर लेनिनग्राद रखा गया था। हालांकि, सोवियत संघ के विघटन के बाद जनमत संग्रह के आधार पर इसका पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग फिर से बहाल कर दिया गया।
सेंट पीटर्सबर्ग को रूस की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। यह शहर अपने ऐतिहासिक भवनों, कला, संग्रहालयों और सांस्कृतिक विरासत के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। शहर में कई प्रशासनिक जिले हैं और यह आज भी रूस के महत्वपूर्ण संस्थानों और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1703 - जार पीटर ने नेवा नदी के शहर पर बसे रूस की सांस्कृतिक राजधानी सेंट पीटर्सबर्ग की नींव रखी।
1813 - अमेरिका ने फोर्ट जॉर्ज, कनाडा पर कब्जा किया।
1895 - ब्रिटिश आविष्कारक बर्ट एक्रेस ने फिल्म कैमरा/प्रोजेक्टर का पेटेंट कराया।
1908 - मौलाना हकीम नुरूद्दीन अहमदिया मुस्लिम समुदाय के पहले खलीफा बने।
1921 - ब्रिटेन के नियंत्रण के 84 बरस बाद अफगानिस्तान को संप्रभुता मिली।
1927 - चीन के गृह युद्ध में जापानी सेना का दखल।
1933 - वॉल्ट डिज्नी ने 'दि थ्री लिटिल पिग्स' नाम की एनिमेडेट शॉर्ट फिल्म रिलीज की। ये कार्टून और इसका गाना दोनों बहुत मशहूर हुए।
1941 - जर्मन जंगी जहाज बिस्मार्क को ब्रिटिश नौसेना ने डुबोया।
1948 - महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा शुरू हुआ।
1951 - बंबई (अब मुंबई) में तारापोरवाला मछली घर का उद्घाटन। आज यह मछलियों के बड़े संग्रह के तौर पर विख्यात है। यहां देश-दुनिया की बहुत सी प्रजातियों की मछलियां और अन्य समुद्री जीव रखे गए हैं।
1957 - कॉपीराइट विधेयक को मंजूरी। इसे 21 जनवरी 1958 को लागू किया गया।
1977 - पैन एम और केएलएम के दो विमान टकराए। 582 लोगों की मौत।
1980 - दक्षिण कोरियाई पुलिस ने जन आंदोलन को कुचला। 2000 लोगों की मौत।
1991 - ऑस्ट्रिया के बोइंग विमान में धमाका। 223 लोगों की मौत।
1994 - नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे।
1999 - बोत्सवाना की सुन्दरी पुले क्वेलागोव वर्ष 1999 की मिस यूनिवर्स चुनी गयीं।
1999 - विश्व का सबसे बड़ा पर्यावरण पुरस्कार (सोफी पुरस्कार) डरमन हेली (सं.रा. अमेरिका) तथा थॉमस केयरी (भारत) को प्रदान किया गया।
1999 - सर्विया के राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण द्वारा युद्ध अपराधी घोषित।
2000 - फिजी में महेन्द्र चौधरी सरकार बर्खास्त, राष्ट्रपति मारा ने प्रशासन सम्भाला।
2002 - नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा को 3 साल के लिए पार्टी से निकाला गया।
2005 - दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया।
2006 - इंडोनेशिया में आये विनाशकारी भूकम्प में कम से कम 2900 लोग मारे गये और हज़ारों लोग घायल हुए।
2008 - केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर लगाए गए प्रतिबन्ध को वापस लिया।
2010- भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा ज़िले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। पृथ्वी 2 मिसाइल धरती से धरती पर मारक क्षमता वाली बेलिस्टिक मिसाइल है जिसकी रेंज 350 किमी है। जबकि धनुष पृथ्वी मिसाइल का नौसेना संस्करण है।
2010 - भारत के राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील की चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ तथा प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से हुई मुलाकात के बाद चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रति समर्थन जताया।
2011- ग्लोबल इंटरनेट सर्च इंजन गूगल अब भारतीय शहरों की हर गली-नुक्कड़ की तस्वीरें इंटरनेट पर दिखाने जा रहा है। गूगल अर्थ के जरिए जहाँ अब तक आप धरती के विभिन्न हिस्सों की सैटलाइट तस्वीरें देख सकते थे, वहीं गूगल के नए फीचर स्ट्रीट व्यू से गली-नुक्कड़ तक को देखा जा सकेगा।
जन्म
1894 - पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी - ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार के रूप में मिली।
1928 - बिपिन चन्द्र - प्रसिद्ध इतिहासकार
1931 - ओ. एन. वी. कुरुप - प्रसिद्ध मलयाली कवि और गीतकार थे।
1938 - भालचंद्र नेमाडे - भारतीय मराठी लेखक, उपन्यासकार, कवि, समीक्षक तथा शिक्षाविद थे।
1954 - हेमन्त जोशी - हिन्दी के कवि, पत्रकार एवं पत्रकारिता के प्राध्यापक।
1957 - नितिन गडकरी - भारत के उद्योगपति और 'भारतीय जनता पार्टी' के वरिष्ठ राजनेता।
1962 - रवि शास्त्री - प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी एवं कमेंटेटर।
1985 - चिराग़ जैन - जानेमाने कवि, पत्रकार तथा लेखक हैं।
2003 - त्रिशा जॉली - भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
निधन
1919 - कंदुकूरी वीरेशलिंगम - तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध विद्वान, जिन्हें आधुनिक तेलुगु साहित्य में 'गद्य ब्रह्मा' के नाम से ख्याति मिली।
1935 - रमाबाई आम्बेडकर - डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी थीं।
1964 - जवाहरलाल नेहरू - भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के महान् सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री (1947-1964)
1983 - सरदार हुकम सिंह - भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
1986 - अजय कुमार मुखर्जी - पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1994 - लक्ष्मण शास्त्री जोशी - भारतीय मराठी लेखकों में से एक थे।
2008 - सिडनी पोलाक - आस्कर विजेता निर्देशक।
2009 - लोकनाथ मिश्रा - भारतीय राजनीतिज्ञ थे जो अरुणाचल प्रदेश और असम के राज्यपाल रहे।
2016 - हंगपन दादा - 'अशोक चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक थे।
महत्वपूर्ण अवसर
-पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

