इतिहास के पन्नों में 26 सितंबर : देश को अर्थनीति देने वाले मनमोहन सिंह और सिनेमा के सदाबहार देव आनंद का जन्मदिन

WhatsApp Channel Join Now
इतिहास के पन्नों में 26 सितंबर : देश को अर्थनीति देने वाले मनमोहन सिंह और सिनेमा के सदाबहार देव आनंद का जन्मदिन


इतिहास के पन्नों में 26 सितंबर : देश को अर्थनीति देने वाले मनमोहन सिंह और सिनेमा के सदाबहार देव आनंद का जन्मदिन


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता देव आनंद में कई अंतर थे, लेकिन दोनों के जन्मदिन की तारीख एक थी। दोनों का जन्म 26 सितंबर को हुआ था और उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में लंबे समय तक उल्लेखनीय पहचान बनाई।

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को हुआ था। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। एक जाने-माने अर्थशास्त्री के रूप में उनकी पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रही। इससे पहले पी. वी. नरसिंह राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने आर्थिक सुधारों से जुड़े महत्वपूर्ण कदमों में भूमिका निभाई।

मनमोहन सिंह की राजनीति और अर्थव्यवस्था पर समझ ने उन्हें भारतीय सार्वजनिक जीवन में एक अलग पहचान दिलाई। प्रधानमंत्री के रूप में भी उनकी कार्यशैली को उनके शांत और सधे हुए व्यक्तित्व के लिए जाना गया।

वहीं, देव आनंद का जन्म 26 सितंबर, 1923 को पंजाब के गुरदासपुर में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने करीब छह दशकों तक हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी, संवाद अदायगी और खास अंदाज से दर्शकों के बीच लोकप्रियता बनाए रखी।

देव आनंद 1950 और 1960 के दशक के प्रमुख अभिनेताओं में शामिल रहे। उनकी अभिनय शैली, संवाद बोलने का अंदाज और पर्दे पर उनकी खास मौजूदगी ने उन्हें हिंदी सिनेमा में अलग मुकाम दिलाया। उनकी फिल्मों और व्यक्तित्व ने उन्हें लंबे समय तक दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाए रखा।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1087 - विलियम द्वितीय इंग्लैड के सम्राट बने।

1629 - स्वीडन और पोलैंड ने अल्टमार्क की शांति संधि पर हस्ताक्षर किये थे।

1777 - अमेरिकी क्रांति: ब्रिटिश सैनिकों का फिलाडेल्फिया पर कब्जा।

1786 - ब्रिटेन और फ्रांस ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।

1872 - न्यूयॉर्क सिटी में पहला मंदिर बना।

1919 - रोटरी क्लब आफ इंडिया की कलकत्ता में पहली बैठक हुई थी।

1944 - सोवियत संघ की सेना ने एस्टोनिया पर कब्जा किया था।

1950 - संयुक्त राष्ट्र सैनिकों ने उत्तर कोरिया के सैनिकों से सोल को अपने कब्जे में लिया।

1950- इंडोनेशिया ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।

1953 - अमेरिका और स्पेन ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये थे।

1954 - जापान में तूफान से पांच नौकाएं डूबने से लगभग 1,600 लोगों की जान चली गई थी।

1959 - जापान के इतिहास में सबसे शक्तिशाली तूफान ‘वेरा’ से 4580 लोगों की मौत और 16 लाख लोग बेघर हुए।

1960 - अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दो उम्मीदवारों जॉन एफ केनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच बहस का पहली बार टेलीविज़न पर प्रसारण।

1973 - सुपरसोनिक कॉन्कॉर्ड यात्री हवाई जहाज ने अटलांटिक की यात्रा को रिकॉर्ड समय 3 घंटा 32 मिनट में पूरा किया था।

1976 - चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।

1984 - यूनाइटेड किंगडम हांगकांग को चीन के हवाले करने के लिए सहमत हुआ।

1985 - ट्यूनीशिया ने लीबिया के साथ राजनयिक संबंध खत्म किये थे।

1986 - ब्रिटेन और चीन के बीच हांगकांग को लेकर समझौता हुआ।

1996 - अंतरिक्ष यान एसटीएस 79 पृथ्वी पर वापस लौटा था।

1998 - सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 18वां शतक लगाकर डेसमंड हेन्स का विश्व रिकार्ड तोड़ा।

2001 - अमेरिका ने लादेन के बाद कश्मीरी आतंकवादियों से निपटने का भारत को आश्वासन दिया।

2002 - फ़्रांस ने ईराक पर एकतरफा कार्रवाई का विरोध किया।

2004 - अमेरिका ने असैनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए भारत को तकनीक देने का निर्णय किया।

2007 - वियतनाम के दक्षिणी शहर कैनथो में एक निर्माणाधीन पुल के ध्वस्त हो जाने से 62 श्रमिकों की मृत्यु हो गई।

2009 - पूजाश्री वेंकटेश ने रश्मि चक्रवर्ती को हराकर आई.टी.एफ. महिला टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता।

2009 - पंकज आडवाणी 76वीं नेशनल बिलियर्ड्स और स्नूकर चैम्पियनशिप में बिलियर्ड्स चैम्पियन बने।

2009 - फिलिपींस, चीन, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और थाईलैंड मे कैटसाना तूफान से 700 लोगों की मौत।

2011- दिल्ली मेट्रो दुनिया का पहला ऐसा रेलवे नेटवर्क बना है जिसे संयुक्त राष्ट्र ने ग्रीन हाउस गैसों में कमी लाने के लिए 'कॉर्बन क्रेडिट' दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने विज्ञप्ति में कहा है कि इस परिवहन प्रणाली ने शहर का प्रदूषण स्तर एक साल में 6,30,000 टन कम किया है।

2014 - मेक्सिको के इगुआला में 43 छात्रों का सामूहिक अपहरण हुआ था।

2018 - सुप्रीम कोर्ट ने 12 अंकों वाले आधार नंबर की वैधता को कायम रखा था। साथ ही यह भी कहा कि बैंक अकाउंट्स, सेलफोन कनेक्शन और स्कूल एडमिशन के लिए इसे अनिवार्य नहीं किया जा सकता है।

जन्म

1820 - ईश्वर चन्द्र विद्यासागर - प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी।

1888 - टी.एस. इलियट - नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकन, अंग्रेज़ी लेखक का जन्म।

1912 - मोहम्मद सलीम - 16वीं लोकसभा में सांसद थे।

1921 - सूबेदार जोगिन्दर सिंह- परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।

1923 - देव आनंद - फिल्म अभिनेता और निर्माता।

1932 - डॉ. मनमोहन सिंह- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।

निधन

1842 - लॉर्ड वेलेज़ली - सन 1798-1805 ई. तक भारत के गवर्नर-जनरल रहे।

1956 - लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर - भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति।

1958 - टी. बी. कुन्हा, गोवा के स्वतंत्रता सेनानी।

1977 - उदय शंकर - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता।

1989 - हेमन्त कुमार - हिन्दी फिल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार।

महत्वपूर्ण अवसर

- सीएसआईआर स्थापना दिवस।

- विश्व मूक बधिर दिवस।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story