इतिहास के पन्नों में 24 जनवरी : संविधान, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय बालिका दिवस

WhatsApp Channel Join Now
इतिहास के पन्नों में 24 जनवरी : संविधान, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय बालिका दिवस


24 जनवरी भारतीय इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए याद रखा जाता है। 1950 में इसी दिन 284 सदस्यों ने संविधान को अपनाने और लागू करने का समर्थन किया और अपने हस्ताक्षर किए। इसके अलावा, 1952 में चुनाव के बाद पहली बार देश की संसद का गठन भी इसी दिन हुआ, जबकि संविधान सभा अस्थायी तौर पर काम कर रही थी।

इसी दिन संविधान सभा ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति चुना। 24 जनवरी 1950 को भारत ने अपने राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ को आधिकारिक रूप से अपनाया। साथ ही, ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रीय गीत के रूप में स्वीकार किया गया।

24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस (नेशनल गर्ल चाइल्ड डे) भी मनाया जाता है। यह दिन 2008 से मनाया जाने लगा और इसका उद्देश्य लड़कियों के जन्म और उनके अधिकारों के प्रति समाज की सोच को बदलना है। इस दिन का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि 24 जनवरी 1966 को इंदिरा गांधी ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। यह दिन संविधान, लोकतंत्र, समानता और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है और देशवासियों के लिए यादगार बन चुका है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1556 - चीन में भीषण भूकम्प में आठ लाख तीस हजार लोगों की मौत हुई।

1824 - रूस में पेट्रोग्राद का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया।

1839 - चार्ल्स डार्विन रॉयल सोसायटी के फेलो चुने गये।

1857 - कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना।

1924 - रूस के सेंट पीट्सबर्ग शहर का नाम बदलकर लेनिनग्राद किया गया।

1936 - अलबर्ट सैरुएट फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।

1939 - चिली में भूकंप से 30 हजार लोग मरे।

1950 - 284 सदस्यों ने संविधान को अपनाने और लागू करने के समर्थन में हस्ताक्षर किए।

1950 - डॉ राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने।

1950 - जन गण मन को राष्ट्रगान और वंदे मातरम को राष्ट्र गीत के रूप में स्वीकार किया गया।

1951 - प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं।

1952 - मुम्बई में 'पहला अंतरराष्ट्रीय फिल्म' महोत्सव आयोजित किया गया।

1965 - ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल का निधन।

1966 - एयर इंडिया का बोइंग आल्पस में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें डॉ. होमी भाभा सहित 114 लोग मारे गये।

1966 - प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक होमी जहांगीर भाभा का निधन हुआ।

1973 - अमेरिका ने वियतनाम युद्ध बंद होने के साथ लाओस और कंबोडिया में भी युद्धबंदी का ऐलान किया गया।

1979 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1989 - पेरू में सोने की खान में एक सौ से अधिक श्रमिक फंस गये।

1991 - लिथुआनिया गणराज्य ने सोवियत संघ के सैनिकों हटाने की मांग की।

1993 - सोयूज टी.एम. 16 प्रक्षेपित किया गया।

1993 - सोमालिया में अमेरिकी सैनिकों के साथ संघर्ष में तीन व्यक्ति मारे गये और अनेक घायल हो गये।

1996 - सं.रा. अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया।

2000 - चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी।

2001 - जैव सुरक्षा संधि पर भारत के हस्ताक्षर।

2001 - जोसेफ काबिला के राष्ट्रपति बनने पर संसद की मंजूरी।

2002 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान इस्लामाबाद पहुंचे, भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्ता की पुन: पेशकश की। 2002 - एनरान के अध्यक्ष केनेथ ली ने इस्तीफा दिया।

2002 - भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित।

2003 - उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया परमाणु संकट के शांतिपूर्ण समाधान पर सहमत।

2003 - भारत और फ्रांस के बीच प्रत्यर्पण संधि।

2005 - आंध्र प्रदेश के तेलगुदेशम के विधायक परिताला रवि की गोली मारकर हत्या करा दी गयी।

2005 - गणतंत्र दिवस समारोह 2005 के मुख्य अतिथि भूटान नरेश जिग्मे सिंघे वांगचुक भारत पहुंचे।

2007 - रूस एवं भारत के बीच एटमी रिएक्टर बनाने हेतु समझौता हुआ।

2008 - उत्तर प्रदेश में 'सैनिटेशन पॉलिसी' के लिए 'टास्क फोर्स' गठित हुई।

2008 - पूर्व थल सेना अध्यक्ष जे.जे. सिंह को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया।

2008 - अफगानिस्तान की एक अदालत ने एक पत्रकार को इस्लाम का अपमान करने के मामले में सजा-ए-मौत की सजा सुनाई। 2008 - पाकिस्तानी सेना ने दक्षिणी वजीरिस्तान में अफगान सीमा के निकट आतंकवादियों के साथ भीषण संघर्ष में तीन इलाकों को मुक्त कराया।

2010 - वर्ष 2008 के लिए 56वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई।

2011 - मॉस्को के डोनोडिडोवो हवाई अड्डे पर बम विस्फोट से 35 लोगों की मौत, 180 घायल।

जन्म

1826 - ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर - प्रथम भारतीय बैरिस्टर।

1877 - पुलिन बिहारी दास - महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी थे।

1914 - शाह नवाज खान - 'आजाद हिन्द फौज' के अधिकारी थे।

1924- कर्पूरी ठाकुर - स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।

1932 - एस. के. सिंह - अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान के राज्यपाल रहे थे।

1945 - सुभाष घई - हिन्दी फ़िल्मों के ख्यातिप्राप्त निर्माता-निर्देशक हैं।

निधन

1958 - चन्द्रबली पाण्डेय, प्रसिद्ध साहित्यकार।

1966 - होमी जहांगीर भाभा, भारतीय भौतिक वैज्ञानिक।

2011 - भीमसेन जोशी, भारत रत्न सम्मानित शास्त्रीय गायक

महत्वपूर्ण दिवस

-राष्ट्रीय बालिका दिवस।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story