इतिहास के पन्नों में 23 सितंबर : जम्मू-कश्मीर की आधिकारिक भाषाओं में हिंदी, कश्मीरी और डोगरी को मिली जगह
इतिहास में 23 सितंबर का दिन जम्मू-कश्मीर की भाषा व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव के लिए याद किया जाता है। वर्ष 2020 में इसी दिन भारतीय संसद ने जम्मू-कश्मीर आधिकारिक भाषा विधेयक-2020 को मंजूरी दी थी।
इस विधेयक में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की आधिकारिक भाषाओं के रूप में हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, कश्मीरी और डोगरी को मान्यता देने का प्रावधान किया गया था। इससे जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक और सरकारी कामकाज के लिए भाषाओं के दायरे को व्यापक बनाने का रास्ता खुला।
विधेयक के जरिए पहली बार हिंदी, कश्मीरी और डोगरी को जम्मू-कश्मीर की आधिकारिक भाषा व्यवस्था में शामिल करने का प्रावधान किया गया। वहीं, अंग्रेजी और उर्दू को भी आधिकारिक भाषाओं के रूप में बनाए रखा गया।
यह फैसला जम्मू-कश्मीर के भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण माना गया। क्षेत्र में अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोगों के लिए सरकारी कामकाज और प्रशासन से जुड़ी प्रक्रियाओं में अपनी भाषाओं की भूमिका बढ़ने की उम्मीद जगी।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1739 - रूस और तुर्किये के बीच बेलग्रेड शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
1803 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने असाये के युद्ध में मराठा सेना को हराया।
1857 - रूसी युद्धपोत लेफर्ट फिनलैंड की खाड़ी में आये भीषण तूफान में गायब हुआ, 826 लोग मारे गए।
1879 - रिचर्ड रोड्स ने सुनने में मदद करने वाली शुरूआती मशीन बनाई, इसे आडियोफोन नाम दिया गया।
1929 - बाल विवाह निरोधक विधेयक (शारदा क़ानून) पारित।
1955 - पाकिस्तान ने बगदाद समझौता पर हस्ताक्षर किया।
1958 - ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।
1965 - भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम का आदेश।
1970 - अब्दुल रज़ाक बिन हुसैन मलेशिया के प्रधानमंत्री बने।
1976 - सोयूज-22 पृथ्वी पर वापस लौटा।
1979 - सोमालिया के संविधान को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी।
1986 - अमेरिकी कांग्रेस ने गुलाब को अमेरिका का राष्ट्रीय फूल चुना।
1992 - यूगोस्लाविया का संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन।
1995 - ताबा (मिस्र) में इस्रायल एवं फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के मध्य पश्चिमी तट में फ़िलिस्तीनी स्वशासन के संबंध में समझौता।
2000 - सिडनी ओलम्पिक में संयुक्त राज्य अमेरिका की धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।
2001 - ब्रिटिश व तालिबान सेना के बीच गोलाबारी, संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत व पाकिस्तान पर से प्रतिबंध हटाये।
2002 - जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रीएडर पुन: सत्ता में।
2003 - भूटान में लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार।
2004 - हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए।
2006 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारतीय प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया।
2009 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।
2020 - भारतीय संसद ने जम्मू-कश्मीर आधिकारिक भाषा विधेयक-2020 को मंजूरी प्रदान की, जिसमें पांच भाषाओं हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, कश्मीरी और डोगरी को केंद्र शासित प्रदेश की आधिकारिक भाषा का दर्जा देने का प्रावधान था।
जन्म
1862 - श्रीनिवास शास्त्री - महान देशभक्त और राजनेता।
1903 - यूसुफ मेहरअली - स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक।
1908 - रामधारी सिंह 'दिनकर'- हिन्दी जगत् सुप्रसिद्ध कवि।
1935 - प्रेम चोपड़ा - हिंदी और पंजाबी फिल्म अभिनेता।
1951 - पी. आर. कृष्ण कुमार - प्रसिद्ध भारतीय आयुर्वेदाचार्य थे।
निधन
1863 - राव तुला राम - 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी।
1918 - बदलू सिंह - भारतीय सेना की 29वीं लांसर्स रेजिमेंट में रिसालदार थे।
1932 - प्रीतिलता वादेदार - बंगाल की राष्ट्रवादी क्रांतिकारी थीं।
1969 - सत्यनारायण शास्त्री - आधुनिक आयुर्वेद जगत् के प्रख्यात पंडित और चिकित्साशास्त्री।
1983 - सर्वेश्वर दयाल सक्सेना - प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार।
1992 - के. वी. के. सुंदरम - भारत के दूसरे मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।
2020 - सुरेश अंगदी - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
महत्वपूर्ण अवसर
- हैफा दिवस।
----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

