इतिहास के पन्नों में 18 अगस्तः हीलियम की खोज
साल 1868, फ्रांस के खगोलशास्त्री पियरे जैंसेन और नॉर्मन लॉकयर ने एक रासायनिक तत्व की खोज की जिसका नाम उन्होंने सूर्य के लिए इस्तेमाल होने वाले ग्रीक शब्द हीलियम रखा। दरअसल, इन्होंने सूर्यग्रहण के मौके पर सूर्य के वर्णमंडल के स्पेक्ट्रम में एक पीली रेखा देखी। जैंसेन ने इसका नाम डी3 रखा और लॉकयर इस नतीजे पर पहुंचे कि यह रेखा किसी ऐसे तत्व से बनी है, जो पृथ्वी पर नहीं पाया जाता है। बाद में विलियम रामजेम ने क्लीवाइट खनिज से निकली गैस की परीक्षा कर साबित किया कि यह गैस धरती पर भी पाई जाती है। हीलियम एक रासायनिक तत्व है और यह वातावरण में गैसीय अवस्था में पाया जाता है। यह एक रंगहीन, गंधहीन और स्वादहीन गैस है। यह गैस अत्यधिक उपयोगी साबित हुई। प्लेन में हाइड्रोजन की जगह हीलियम का इस्तेमाल होता है। मौसम का पता लगाने के लिए इस्तेमाल गुब्बारे में भी इसका इस्तेमाल होता है।
अन्य अहम घटनाएंः
वर्ष 2008 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दे दिया था।
वर्ष 2008 में उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की थी।
वर्ष 1973 में अमेरिका के बोस्टन में पहले एफ.एम. रेडियो स्टेशन के निर्माण को मंजूरी दी गई थी।
वर्ष 1951 में पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी की स्थापना।
वर्ष 1949 में हंगरी में संविधान लागू हुआ था।
वर्ष 1940 में पहली बार मौसम मानचित्र का टेलिविजन पर प्रसारण।
वर्ष 1924 में फ्रांस ने जर्मनी से अपनी सेनाएं वापस बुलानी शुरू की।
वर्ष 1868 में फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हीलियम की खोज की।
वर्ष 1891 में कैरिबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत हो गई थी।
वर्ष 1800 में लार्ड वेलेजली द्वारा कलकत्ता में फोर्ट विलियम काॅलेज की स्थापना।
जन्म
वर्ष 1980 में भारतीय अभिनेत्री प्रीति झंगियानी।
वर्ष 1936 में प्रसिद्ध गीतकार और कवि गुलज़ार।
वर्ष 1923 में परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक ए. बी. तारापोरे।
वर्ष 1900 में विजयलक्ष्मी पंडित।
निधन
वर्ष 1990 में हिंदी साहित्यकार और सरस्वती पत्रिका के संपादक श्रीनारायण चतुर्वेदी का निधन।
वर्ष 1945 में महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस दुर्घटना के बाद रहस्यमयी ढंग से लापता।
हिन्दुस्थान समाचार
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश