इतिहास के पन्नों में 17 नवंबर : भारत की रीता फारिया बनीं मिस वर्ल्ड, ऐसा करने वाली एशियाई मूल की पहली महिला

WhatsApp Channel Join Now
इतिहास के पन्नों में 17 नवंबर : भारत की रीता फारिया बनीं मिस वर्ल्ड, ऐसा करने वाली एशियाई मूल की पहली महिला


नब्बे के दशक में भारतीय सुंदरियों ने अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में जो सफलता हासिल की, उसकी नींव दरअसल 1966 में ही पड़ गई थी। इसी साल मुंबई की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय और एशियाई मूल की पहली महिला बनी थीं।

1945 में जन्मीं रीता फारिया ने 1966 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया। उनकी इस जीत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को नई पहचान दिलाई। हालांकि, उन्होंने सौंदर्य और ग्लैमर की दुनिया को अपना स्थायी करियर नहीं बनाया। खिताब जीतने के बाद उन्होंने करीब एक साल तक मॉडलिंग की, लेकिन फिर अपनी अधूरी डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने का फैसला किया।

रीता फारिया ने चिकित्सा की पढ़ाई पूरी की और डॉक्टर के रूप में अपना करियर बनाया। इस तरह उन्होंने ग्लैमर की चकाचौंध से अलग अपनी पहचान चिकित्सा जगत में स्थापित की। उनकी कहानी सौंदर्य प्रतियोगिता में मिली सफलता के साथ-साथ अपने पेशेवर लक्ष्य को प्राथमिकता देने के फैसले के लिए भी याद की जाती है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1278 - इंग्लैड़ में 680 यहूदियों को नकली मुद्रा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और इनमें से 293 को फाँसी पर लटका दिया गया।

1525 - मुगल शासक बाबर ने भारत को जीतने के मकसद से सिंध के रास्ते पांचवीं बार प्रवेश किया।

1831 - इक्वाडोर और वेनेजुएला ग्रेटर कोलंबिया से अलग हुए।

1869 - इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने 13 हजार किलोमीटर लंबी पहली साइकिल रेस जीती।

1915 - विष्णु गोपाल पिंगले को पुणे के निकट तालेगांव जेल में फांसी पर लटकाया गया।

1932 - तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई।

1933 - अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी।

1966 - भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थी।

1966 - सोवियत संघ ने अपना एक मानवरहित सुदूर नियंत्रित यान चंद्रमा की सतह पर उतारा।

1970 - सोवियत अंतरिक्ष यान 'लुनाखोद-1' चन्द्रतल पर उतरा।

1970 -रानी लक्ष्मीबाई का एक महत्त्वपूर्ण पत्र जो की उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी को लिखा था लन्दन में ब्रिटिश लाइब्रेरी के आर्काइव्स में मिला हैं।

1989 - चेकोस्लोवाकिया में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को पुलिस ने बेदर्दी से कुचला। हालांकि विरोध की इस आग ने उग्र रूप धारण कर लिया और अंतत: देश की कम्युनिस्ट सरकार को इस्तीफा देना पड़ा।

1993 - अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) को मंजूरी दी।

1995 - ओसाका में एशिया प्रशांत आर्थिक संघ (एपेक) का सातवां शिखर सम्मेलन शुरू।

1997 - मिस्र के उग्रवादियों ने लक्सर में टेंपल ऑफ हत्शेप्सुत देखने आए विदेशी पर्यटकों पर हमला किया जिसमें 60 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

1999 - अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी।

2005 - श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न।

2005 - इटली की संसद ने व्यापक संविधान संशोधनों को मंजूरी प्रदान की।

2005 - वोल्कर समिति के दस्तावेज उपलब्ध कराने का संयुक्त राष्ट्र पर दबाव बढ़ा।

2006 - अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।

2007 - जाफना प्राय:द्वीप में श्रीलंकाई सेना से मुठभेड़ में 11 लिबरेशन टाइगर मारे गए।

2008 - जे. एस. डब्ल्यू स्टील लिमिटेड ने बेल्कारी में 220 करोड़ की लागत से इस्पात संयंत्र स्थापित करने के ब्रिटेन की सीबरफील्ड रीवे स्ट्रेक्चर के साथ में समझौता किया।

2008 - मालेगांव ब्लास्ट की जाँच कर रही मुम्बई एटीएस ने अपने पूर्व के वक्तव्य को पलटते हुए कहा कि समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट में आरडीएक्स लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकान्त पुरोहित ने उपलब्ध नहीं कराये थे। मालेगांव ब्लास्ट मामला सर्वोच्च न्यायालय में पहुँचा।

2008 - चन्द्रयान-1 की सफलता के बाद केन्द्र सरकार ने चन्द्रयान-2 की मंजूरी दी।

2009 - टी. एस. ठाकुर को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

2012 - मिस्र के मेनफॉल्ट क्षेत्र के समीप एक रेल दुर्घटना में कम से कम 50 स्कूली छात्र मारे गए।

2013 - रूस के कजान हवाई अड्डे पर तातरस्तान एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत।

2019 - श्रीलंका में गृहयुद्ध के दौरान विवादास्पद रक्षा सचिव रहे गोटबाया राजपक्षे ने राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जीत दर्ज की।

2021 - मृत्युदंड की सजा सुनाए गए भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव को सैन्य अदालत द्वारा उनकी दोषसिद्धि के खिलाफ समीक्षा अपील दायर करने का अधिकार देने के लिए पाकिस्तान की संसद ने अपनी संयुक्त बैठक में एक कानून बनाया।

2022 - म्यांमा के म्यावाडी इलाके में अंतरराष्ट्रीय अपराध गिरोह द्वारा दिए गए नौकरी के झांसे में फंसे 38 भारतीय स्वदेश वापस।

2024 - नाइजीरिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राजधानी अबुजा में देश के दूसरे सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर' से सम्मानित किया। मोदी यह सम्मान पाने वाले दूसरे विदेशी गणमान्य व्यक्ति हैं।

जन्म

1900 - पद्मजा नायडू - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री, जिन्होंने अपना सारा जीवन भारत के हितों के लिए समर्पित कर दिया।

1940 - कपिल कपूर- भारतीय भाषा विज्ञानी, साहित्य के विद्वान और अंग्रेज़ी केंद्र में (1996 से) अंग्रेज़ी के पूर्व प्रोफेसर हैं।

1952 - सीरिल रामाफोसा - दक्षिण अफ़्रीका के पांचवें राष्ट्रपति।

निधन

1928 - लाला लाजपत राय - स्वतंत्रता सेनानी।

1962 - जसवंत सिंह रावत - भारतीय थल सेना के जांबाज सैनिक।

2007 - रघुनंदन स्वरूप पाठक - भारत के 18वें मुख्य न्यायाधीश ।

2008 - डार्विन दीनघदो पग - मेघालय के दूसरे मुख्यमंत्री।

2012 - बाल ठाकरे - शिवसेना संस्थापक।

2015 - अशोक सिंघल - 'विश्व हिन्दू परिषद' अध्यक्ष।

2016 - श्रीनिवास कुमार सिन्हा - सैन्य अधिकारी। असम, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल।

2018 - कुलदीप सिंह चांदपुरी - भारतीय सेना के वह वीर सैन्य अधिकारी, जिन्हें लौंगावाला के प्रसिद्ध युद्ध के लिए जाना जाता है।

2020 - मोहनजी प्रसाद - हिन्दी और भोजपुरी फ़िल्मों के निर्देशक।

महत्वपूर्ण अवसर

- राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह)।

- नवजात शिशु दिवस (सप्ताह)।

- विश्व छात्र दिवस।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777763 Articles

Share this story