इतिहास के पन्नों में 16 नवंबर : पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं बेनजीर भुट्टो, दो बार संभाली सत्ता

WhatsApp Channel Join Now
इतिहास के पन्नों में 16 नवंबर : पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं बेनजीर भुट्टो, दो बार संभाली सत्ता


पाकिस्तान की राजनीति में बेनजीर भुट्टो का नाम प्रमुख महिला नेताओं में शुमार है। वह किसी मुस्लिम बहुल देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। उन्होंने दो बार पाकिस्तान की सत्ता संभाली, हालांकि दोनों ही कार्यकाल पूरे नहीं कर सकीं।

बेनजीर भुट्टो पहली बार 16 नवंबर 1988 को पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बनीं। उनके नेतृत्व में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने आम चुनाव में सफलता हासिल की थी। इस जीत के साथ ही उन्होंने देश की राजनीति में इतिहास रचा। हालांकि, उनका पहला कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं चला। वर्ष 1990 में तत्कालीन राष्ट्रपति गुलाम इसहाक खान ने उनकी सरकार को बर्खास्त कर दिया।

इसके बाद 1993 में बेनजीर भुट्टो एक बार फिर प्रधानमंत्री बनीं। लेकिन उनका दूसरा कार्यकाल भी विवादों से घिरा रहा। वर्ष 1996 में तत्कालीन राष्ट्रपति फारूक लेघारी ने भ्रष्टाचार और कुप्रशासन के आरोपों के बीच उनकी सरकार को बर्खास्त कर दिया।

बेनजीर का राजनीतिक जीवन संघर्षों और उतार-चढ़ाव से भरा रहा। उनके पिता और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी दिए जाने के बाद उन्होंने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई और पीपीपी का नेतृत्व किया। 27 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी में एक चुनावी रैली के बाद हुए आत्मघाती हमले और गोलीबारी में उनकी हत्या कर दी गई। उनकी मौत ने पाकिस्तान की राजनीति को गहरा झटका दिया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1713 - बाला जी विश्वनाथ को साहू ने पेशवा नियुक्त किया।

1776 - ब्रिटिश सैनिकों ने अमेरिका की क्रांति के दौरान फोर्ट वाशिंगटन पर कब्जा किया।

1810 - निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आजादी के लिए संघर्ष शुरू किया।

1821- मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।

1840 - न्यूजीलैंड आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश उपनिवेश का हिस्सा बना।

1849 - रूस के प्रसिद्ध लेखक फ़्योदोर दोस्तोवस्की को फांसी की सज़ा। क्राइम एंड पनिशमेंट, द ईडियट और द ब्रदर्स करैमज़ोव जैसी ढेरों रचनाओं के रचयिता फ्योदोर पर एक भूमिगत संगठन का सदस्य होने का आरोप लगा और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई।

1908 - जनरल मोटर्स निगम की स्थापना की गई।

1916 - रूस के ला सतान्या स्थित कारखाने में विस्फोट से 1000 लोगों की मौत।

1933 - अमेरिका और सोवियत संघ के बीच राजनयिक संबंध स्थापित।

1945 - विश्व भर की सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करने वाले यूनेस्को का गठन।

1947 - टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई।

1973 - स्काईलैब 4 को तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ केप केनेवरल से 84 दिन के अभियान पर अंतरिक्ष में भेजा गया।

1975 - केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।

1975 - पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।

1988 - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल की और बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

1995 - भारतीय मूल के वासुदेव पाण्डे त्रिनिदाद एवं टौबेगो के प्रधानमंत्री बने।

1997 - चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता जिंग शेंग 18 वर्ष बाद रिहा किये गए।

1998 - कनाडा ने अपना यहां नागरिकता क़ानून को सख्त बनाया।

2000 - रूस द्वारा अंतरिक्ष केन्द्र मीर को डुबाने का फैसला।

2001 - अफगानिस्तान हेतु संयुक्त राष्ट्र के 21 सदस्यीय दल में भारत शामिल।

2002 - मुशर्रफ ने पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

2006 - पाकिस्तान ने मध्यम दूरी के गौरी-V मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2007 - बंगाल की खाड़ी से उठे भीषण चक्रवाती तूफान 'सीडर' ने बांग्ला देश में भीषण तबाही मचाई।

2007 - वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत।

2008- स्टेट बैंक की हेवरा के 58 लाख रुपये की कर्ज माफ की।

2008 - चन्द्रयान के लूनर लेजर रेजिंग उपकरण ने सफलतापूर्वक काम करना शुरू किया।

2013 - वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की।

2013 - मुंबई में सचिन के क्रिकेट से संन्यास लेने के संकल्प के बाद सरकार ने भी देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की आधिकारिक घोषणा कर दी। 40 वर्ष की आयु मे इस सम्मान को प्राप्त करने वाले वे सबसे कम उम्र के व्यक्ति और सर्वप्रथम खिलाड़ी हैं।

2014 - इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।

जन्म

1846 - अकबर इलाहाबादी - हिन्दुस्तानी ज़बान और हिन्दुस्तानी तहज़ीब के बड़े मज़बूत और दिलेर शायर।

1880 - अलफ्रेड नॉयस - ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार।

1897 - चौधरी रहमत अली - पाकिस्तान की मांग करने वाले सबसे पहले समर्थकों में से एक ।

1907 - शंभू महाराज - कत्थक के प्रसिद्धि प्राप्त गुरु तथा नर्तक ।

1908 - बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी - दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक।

1920 - आर्ट सैनसम - अमेरिकी कॉर्टूनिस्ट।

1927 - श्रीराम लागू - भारतीय सिनेमा और रंगमंच के दिग्गज कलाकार।

1930 - मिहिर सेन - भारत के प्रसिद्ध लम्बी दूरी के तैराक ।

1931 - आर. रामचंद्र राव - भारतीय क्रिकेट अंपायर।

1943 - के. ए. दिनशा - चिकित्सीय क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला ।

1973 - पुलेला गोपीचंद - भारत के प्रसिद्ध शटलर खिलाड़ी।

निधन

1857 - ऊदा देवी - 'पासी' जाति से सम्बंधित वीरांगना।

1915 - करतार सिंह सराभा - प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी।

महत्वपूर्ण अवसर

- राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह)।

- नवजात शिशु दिवस (सप्ताह)।

- राष्ट्रीय प्रेस दिवस।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777283 Articles

Share this story