इतिहास के पन्नों में 15 जुलाई : जब मोरारजी देसाई ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, टूटी पहली गैर-कांग्रेसी सरकार

WhatsApp Channel Join Now
इतिहास के पन्नों में 15 जुलाई : जब मोरारजी देसाई ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, टूटी पहली गैर-कांग्रेसी सरकार


इतिहास के पन्नों में 15 जुलाई : जब मोरारजी देसाई ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, टूटी पहली गैर-कांग्रेसी सरकार


भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 15 जुलाई 1979 का दिन एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में दर्ज है। इसी दिन देश के पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने जनता पार्टी में बढ़ते अंतर्विरोध, असंतोष और राजनीतिक संकट के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के साथ ही स्वतंत्र भारत की पहली गैर-कांग्रेसी सरकार के पतन की शुरुआत हुई।

आपातकाल (1975-77) के बाद हुए 1977 के लोकसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया था। जनता पार्टी ने 295 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जबकि कांग्रेस 154 सीटों पर सिमट गई। यह पहला अवसर था जब देश ने किसी गैर-कांग्रेसी नेता को प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी।

गुजरात के सूरत से सांसद चुने गए मोरारजी देसाई को जनता पार्टी का सर्वसम्मति से नेता चुना गया और 24 मार्च 1977 को उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनसे देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की बहाली और स्थिर शासन की बड़ी उम्मीदें जुड़ी थीं।

हालांकि, सरकार बनने के दो वर्ष के भीतर ही जनता पार्टी आंतरिक कलह, गुटबाजी और वैचारिक मतभेदों से जूझने लगी। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लगातार इस्तीफों और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच मोरारजी देसाई की स्थिति कमजोर होती गई।

आखिरकार 15 जुलाई 1979 को उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति ने उनसे नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में बने रहने का अनुरोध किया।

इसके बाद राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदला। 28 जुलाई 1979 को राष्ट्रपति ने मोरारजी देसाई का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। कांग्रेस के बाहरी समर्थन से चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि, उनकी सरकार भी संसद में बहुमत साबित करने से पहले ही गिर गई और देश को एक बार फिर आम चुनाव का सामना करना पड़ा।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1904- अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना।

1910 - एमिल क्रेपलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।

1916 - बोइंग जो दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी है, आज ही के दिन शुरू हुई थी।

1926 - बॉम्बे (अब मुंबई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत हुई।1999 - चीन द्वारा न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की स्वीकारोक्ति।

1955 - प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न देने की घोषणा की।

1961 - स्पेन ने पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया।

1962 - अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा बना था।

1984 - पंजाब में सिख समुदाय के अशांत होने के बाद पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया था।

1999 - चीन द्वारा न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की स्वीकारोक्ति।

2000 - सिएरा लियोन में सैन्य कार्रवाई द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त।

2002 - अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को पाकिस्तानी अदालत द्वारा मौत की सज़ा सुनाई गई।

2004 - माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने विदेशी मध्यस्थता मंजूर की।

2005 - श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने सुनामी राहत सामग्री बंटवारे विषयक सरकार-लिट्टे समझौते को निलम्बित किया।

2008 - नेपाल में दोनों प्रमुख वामपंथी दलों के बीच देश के प्रथम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद पर नियुक्तियाँ तथा नई सरकार के गठन पर सहमति बनी।

2011- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी सी-17 के जरिए जीसैट-12 ए का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया।

जन्म

1611 - जयसिंह - आमेर के राजा तथा मुग़ल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति (मिर्ज़ा राजा) थे।

1840 - विलियम विलसन हन्टर - एक परिष्कृत शिक्षाविद, ग्रन्थकार और सांख्यिकीविज्ञ अंग्रेज़ अधिकारी।

1883 - जमशेद जी जीजाभाई - प्रसिद्ध भारतीय जो व्यवसाय से अत्यंत धनी और दानवीर थे।

1885 - पत्तम थानु पिल्लई - आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता।

1902 - कोका सुब्बा राव - भारत के आठवें मुख्य न्यायाधीश थे।

1903 - के. कामराज - भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री।

1909 - दुर्गाबाई देशमुख - आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता।

1909 - गनपतराव देवजी तापसे - महाराष्ट्र काँग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य तथा बम्बई विधानसभा के सदस्य।

1912 - मोहम्मद उस्मान - भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए थे।

1925 - बादल सरकार - प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार।

1927 - सी. एच. मुहम्मद कोया - 'इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग' के राजनीतिज्ञ और केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1933 - एम. टी. वासुदेव नायर - मलयालम में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकार थे।

1936 - कलानाथ शास्त्री - संस्कृत के जाने माने विद्वान, भाषाविद् एवं बहुप्रकाशित लेखक हैं।

1937 - प्रभाष जोशी - हिंदी के जाने-माने पत्रकार।

1947 - तुलसी मुण्डा - उड़ीसा की एक प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

1957 - भानु प्रताप सिंह वर्मा - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

1959 - रमेश पोखरियाल - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और एक हिन्दी कवि हैं।

1962 - भूपेन्द्र पटेल - गुजरात के कुशल राजनीतिज्ञ हैं।

1974 - कैप्टन नीकेझाकू - 'महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी थे।

1978 - विजय शेखर शर्मा - भारतीय उद्यमी हैं, जिन्होंने पेटीऍम को बाज़ार में उतारा।

निधन

1967 - बाल गन्धर्व - मराठी रंगमंच के महान् नायक और प्रसिद्ध गायक।

2004 - बानो जहांगीर कोयाजी - भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ

2017 - मरियम मिर्जाखानी - गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान 'फील्ड्स मेडल' पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ थीं।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story