इतिहास के पन्नों में 14 अक्टूबर : राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता और भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगडी की पुण्यतिथि

WhatsApp Channel Join Now
इतिहास के पन्नों में 14 अक्टूबर : राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता और भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगडी की पुण्यतिथि


इतिहास के पन्नों में 14 अक्टूबर : राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता और भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगडी की पुण्यतिथि


भारतीय मजदूर आंदोलन के प्रमुख नेता और भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी का निधन 14 अक्टूबर 2004 को हुआ था। उन्होंने अपना जीवन श्रमिकों के अधिकारों, कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचारों और संगठनात्मक प्रयासों ने देश में श्रमिक आंदोलन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दत्तोपंत ठेंगड़ी का जन्म 10 नवंबर 1920 को महाराष्ट्र के वर्धा जिले के आर्वी में हुआ था। वे राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े प्रखर संगठनकर्ता थे। उन्होंने मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए संगठित प्रयासों पर जोर दिया और श्रमिकों को देश की आर्थिक एवं सामाजिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार माना।

ठेंगड़ी ने 23 जुलाई 1955 को भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की। उनका उद्देश्य ऐसा श्रमिक संगठन खड़ा करना था, जो मजदूरों के अधिकारों की पैरवी करने के साथ राष्ट्रीय हितों और सामाजिक दायित्वों को भी महत्व दे। उनके नेतृत्व में संगठन ने विभिन्न क्षेत्रों के श्रमिकों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया। बीएमएस आज देश के प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठनों में शामिल है।

ठेंगड़ी का मानना था कि श्रमिकों को उचित वेतन, सुरक्षित कार्यस्थल और सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। वे श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए संवाद, संगठन और सामूहिक प्रयासों को आवश्यक मानते थे। उनका विचार था कि औद्योगिक विकास का लाभ श्रमिकों तक भी पहुंचना चाहिए और आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक न्याय को भी महत्व दिया जाना चाहिए।

उन्होंने केवल श्रमिक संगठन तक अपनी गतिविधियां सीमित नहीं रखीं, बल्कि आर्थिक, सामाजिक और वैचारिक विषयों पर भी लेखन किया। उनके विचारों में श्रमिक कल्याण, स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र के विकास के बीच संबंध पर विशेष जोर मिलता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1882 - शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा कलकत्ता, मुंबई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।

1933 - जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों के समूह से बाहर आने की घोषणा की।

1943 - जापान ने फिलीपींस की स्वतंत्रता की घोषणा की।

1944 - जर्मन फील्ड मार्शल एरविन रोमेल ने एडोल्फ हिटलर की हत्या की साजिश में नाम आने के बाद जहर खाकर जान दी।

1946 - हालैंड और इंडोनेशिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

1948 - इजरायल और मिस्र के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरु।

1953 - भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया।

1956 - डॉ भीमराव आम्बेडकर ने अपने 3,85,000 अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म स्वीकार किया और अपने समर्थकों को 22 बौद्ध प्रतिज्ञाओं का अनुसरण करने की सलाह दी।

1964 - मार्टिन लूथर किंग जूनियर को अहिंसा के सिद्धांत का पालन करते हुए रंगभेद के खिलाफ संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया।

1964 - निकिता ख्रुश्चेव को सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी के प्रथम सचिव के पद से हटा दिया गया और लियोनिद ब्रेझनेव को उनकी जगह नियुक्त किया गया।

1981 - होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने।

1979 - जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ एक लाख लोगों ने प्रदर्शन किया।

1994 - फलस्तीन के नेता यासिर अराफात को इज़राइल के प्रधानमंत्री यित्जक राबिन और विदेश मंत्री शिमोन पेरेज के साथ नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।

1997 - ब्रिटेन की महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

1999 - परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर।

2000 - संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पाक समेत 22 देशों में अपने दूतावास बंद।

2002 - कतर में मिलने के वायदे के साथ 14वें एशियाई खेलों का बुसान में रंगारंग समापन।

2004 - पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।

2007 - अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की।

2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा की।

2010 - राजधानी दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ।

2012 - नाइजीरिया की एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की।

2014 - न्यूजीलैंड के क्रिकेटर एवं पूर्व कप्तान जॉन रीड का निधन।

2021 - ताइवान में एक इमारत में आग लगने से 46 लोगों की मौत।

जन्म

1643 - बहादुर शाह प्रथम, दिल्ली (भारत) का मुग़ल बादशाह।

1863 - लालू भाई सामलदास मेहता - प्रसिद्ध उद्योगपति थे। 1926 में ब्रिटिश सरकार ने उन्हें 'सर' की उपाधि दी थी।

1884 - लाला हरदयाल - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और 'गदर पार्टी' के संस्थापक।

1924 - बीरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य - असमिया साहित्यकार थे।

1930 - मोबुतु सेस सीको - जैरे के राष्ट्रपति थे।

1931 - निखिल रंजन बैनर्जी- संगीतकार

1950 - सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।

1979 - रित्विक भट्टाचार्य - भारत के स्कवेश खिलाड़ी हैं।

1996 - हरजिंदर कौर - भारत की महिला भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर) हैं।

निधन

1240 - रजिया सुल्तान - भारत की प्रथम महिला शासिका।

1947 - नरसिंह चिन्तामन केलकर - लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार।

1998 - दसरथ देब - भारतीय राजनीतिक दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।

2013 - मोहन धारिया - पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता।

2014 - जॉन रीड - न्यूजीलैंड के क्रिकेटर।

2020 - शोभा नायडू - भारत की प्रमुख कुचिपुड़ी नर्तकियों में से एक थीं।

महत्वपूर्ण अवसर

- विश्व मानक दिवस।

- विश्व डाक दिवस (सप्ताह)।

- राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759809 Articles

Share this story