इतिहास के पन्नों में 14 जुलाई : पहली बार मशीन से बनी कृत्रिम बर्फ

WhatsApp Channel Join Now

14 जुलाई का दिन विश्व इतिहास में विज्ञान और तकनीक की एक ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए याद किया जाता है, जिसने मानव जीवन को नई दिशा दी। इसी दिन पहली बार मशीन की सहायता से कृत्रिम रूप से बर्फ तैयार करने का सफल प्रदर्शन किया गया था।

इस आविष्कार ने खाद्य संरक्षण, चिकित्सा, परिवहन और शीत भंडारण जैसे अनेक क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव की नींव रखी। आज रेफ्रिजरेटर, कोल्ड स्टोरेज और आधुनिक कोल्ड-चेन प्रणाली जैसी सुविधाएं इसी तकनीक की देन हैं, जो दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी हैं।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1223 - फिलिप द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुई फ्रांस के राजा बने।

1636 - मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।

1789 - फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत। कान्ति के दौरान बास्टिल की ऐतिहासिक जेल पर पेरिस की जनता ने अधिकार कर लिया और उसके बड़े हिस्से को तबाह कर दिया।

1850 - मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन।

1861 - कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने अतीत के अविष्कारों के अनुभवों और अनुसंधानों के आधार पर हथियार के रूप में मशीनगन बनाई।

1867 - स्वीडन के केमिस्ट ‘अल्फर्ड नोबेल’ ने पहली मर्तबा ‘डाइनामाइट’ का परीक्षण किया था। डाइनामाइट से कमाए गए पैसों से ही दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान नोबेल पुरस्कार दिया जाता है।

1914 - पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने हासिल किया।

1927 - हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू।

1933 - जर्मनी में नाजी पार्टी ने लोगों की जबरन नसबंदी करने का काम शुरू किया था।

1940 - द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी की।

1951 - सीबीएस चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण।

1965 - मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप तस्वीरें लीं।

1969 - जयपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की टक्कर में 85 लोगों की मौत।

1969 - अमेरिका के वित्त मंत्रालय और फेडरल रिजर्व सिस्टम ने 500, 1,000, 5,000 और 10,000 डॉलर के नोटों को बंद किया।

1972 - तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1987 - ताइवान में 37 वर्षों के बाद मार्शल कानून समाप्त।

1991 - इराक से ब्रितानी फ़ौज की वापसी।

1996 - सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने प्रारम्भ किये।

1999 - मेकरी मोरीटा पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री नियुक्त।

2003 - रूस की येलेना इसिनबायेवा ने महिला पोल वाल्ट में नया विश्व रिकार्ड बनाया।

2007 - फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री सलम फ़याद ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2008 - नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी।

2008 - वेनेजुएला की डायना मेंडोजा ने मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीता।

2008 - विश्व की सबसे बुजुर्ग इंटरनेट ब्लॉगर के रूप में चर्चित आस्ट्रेलियाई महिला का निधन।

2013 - भारत में ‘टेलीग्राम’ सेवा का अंत हो गया।

2014 - इंग्लैंड के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।

2015 - नासा का न्यू होराइजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।

जन्म

1856 - गोपाल गणेश आगरकर - प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।

1900 - देशबंधु गुप्त - प्रसिद्ध राष्ट्र भक्त, स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार।

1902 - चन्द्रभानु गुप्त - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

1909 - ई. एम. एस. नमबूद्रिपद - प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेताओं में से एक और केरल के प्रथम मुख्यमंत्री।

1910 - विलियम हैन्ना - अमेरिकी कार्टूनिट और फिल्मकार, जिन्होंने 'टॉम एंड जेरी' की रचना की।

1920 - शंकरराव चह्वाण - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

1929 - कैलाश चंद्र जोशी - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1942 - के. कालीमुत्तु - नौवीं लोकसभा के सदस्य।

1971 - अनिल फिरोजिया - उज्जैन से भाजपा के लोकसभा सांसद हैं।

निधन

2008 - वाई. वी. चंद्रचूड़ - भारत के भूतपूर्व 16वें मुख्य न्यायाधीश थे।

2003 - लीला चिटनिस - प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री

1982 - रमन विश्वनाथन - जानेमाने भारतीय चिकित्सा विज्ञानी थे।

1975 - मदन मोहन - हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध 1950, 1960, और 1970 के दशक के बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक।

1896 - राजा लक्ष्मण सिंह - हिन्दी साहित्य के इतिहास से जुड़े सुप्रसिद्ध साहित्यकार थे।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story