इतिहास के पन्नों में 13 अप्रैल : 1919 का जलियांवाला बाग हत्याकांड, जिसने आजादी की लड़ाई को दी नई दिशा

WhatsApp Channel Join Now
इतिहास के पन्नों में 13 अप्रैल : 1919 का जलियांवाला बाग हत्याकांड, जिसने आजादी की लड़ाई को दी नई दिशा


इतिहास के पन्नों में 13 अप्रैल : 1919 का जलियांवाला बाग हत्याकांड, जिसने आजादी की लड़ाई को दी नई दिशा


भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में 13 अप्रैल का दिन एक बेहद दर्दनाक और निर्णायक घटना के रूप में दर्ज है। वर्ष 1919 में इसी दिन जलियांवाला बाग हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में हजारों भारतीय एक शांतिपूर्ण सभा के लिए एकत्र हुए थे। यह स्थान स्वर्ण मंदिर के नजदीक स्थित है। उस समय ब्रिटिश शासन ने रॉलेट एक्ट के विरोध में हो रही सभाओं पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी थी।

इसी दौरान ब्रिटिश अधिकारी जनरल डायर ने बिना किसी चेतावनी के निहत्थी भीड़ पर गोलियां चलाने का आदेश दे दिया। संकरे रास्तों से घिरे इस बाग में मौजूद लोगों के पास बचने का कोई रास्ता नहीं था। गोलीबारी शुरू होते ही भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस भयावह घटना में सैकड़ों लोग मारे गए, जबकि हजारों घायल हुए। कई महिलाएं अपने बच्चों के साथ जान बचाने के लिए बाग में मौजूद कुएं में कूद गईं। संकरी निकासी के कारण भगदड़ में भी बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई।

इस नरसंहार ने पूरे देश में ब्रिटिश शासन के खिलाफ आक्रोश को और भड़का दिया। यह घटना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई, जिसने आजादी की लड़ाई को और तेज कर दिया। आज भी 13 अप्रैल को देश इस त्रासदी को श्रद्धांजलि के रूप में याद करता है और उन शहीदों को नमन करता है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1699 - सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की। हर साल इसी दिन बैसाखी का त्यौहार बनाया जाता है।

1919 - जालियाँवाला बाग हत्याकांड। अँग्रेज और गोरखा सैनिकों द्वारा निहत्थी भीड़ पर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में चार सौ लोग मारे गए।

1919 - पेरिस में शान्ति सम्मेलन का उद्घाटन;

1919 - बेनिटो मुसोलिनी द्वारा इटैलियन फ़ासिस्ट पार्टी की स्थापना।

1947 - भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक संबंध स्थापित।

1960 - फ्रांस ने सहारा मरूस्थल में परमाणु बम का परीक्षण किया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बना।

1980 - अमेरिका ने मास्को में हो रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।

1984 - भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रन से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।

1994 - नई दिल्ली में एस्केप का स्वर्ण जयंती सत्र सम्पन्न, विश्व भर के बच्चों के शोषण से संघर्ष हेतु 112 नोबेल पुरस्कार विजेताओं द्वारा 'चाइल्ड राइट वर्ल्डसाइट' संगठन का गठन।

1997 - अमेरिका के युवा गोल्फ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स ने 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतकर सबसे कम उम्र में यह खिताबी विजय दर्ज की। जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।

2001 - विमान चालकों के लौटने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का चीन के प्रति रुख़ सख्त।

2002 - शांति के प्रति एलटीटीई प्रमुख वी. प्रभाकरण की प्रतिबद्धता का संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वागत किया।

2003 - एल.टी.टी.ई. ने टोकियो सहायता सम्मेलन का बहिष्कार किया।

2004 - एन्टीगुआ में ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के विरुद्ध खेलते हुए 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।

2005 - विश्वनाथन आनन्द चौथी बार 'विश्व शतरंज चैम्पियन' बने।

2007 - भारत-रूस कूटनीतिक सम्बन्ध के 60 वर्ष पूरे हुए।

2008 - उत्तर प्रदेश के नगर निगम के 18 हज़ार कर्मचारियों के लिए 50% मंहगाई भत्ते को वेतन में विलय करने को फ़ैसला किया।

2008 - बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमण्डल का विस्तार किया।

2008 - चीन के लिपोनिंग प्रान्त के हुलुदाओ शहर में एक कोयले की खान में हुए विस्फोट में 14 खदान कर्मियों की मौत।

2010 - दुनिया के लगभग 50 देशों ने अगले चार सालों में संवेदनशील परमाणु सामग्री को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लक्ष्य का संकल्प लिया।

2010 - रूस और अमेरिका ने 68 टन प्लूटोनियम को नष्ट करने के समझौते पर हस्ताक्षर किया।

2010 - गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने कंप्यूटर पर हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए इससे जुड़ी सभी समस्याओं का हल एक जगह उपलब्ध करवा दिया है।

2010 - भारत के गृह राज्य मंत्री अजय माकन ने केंद्रीय हिन्दी प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार किए गए 'हिन्दी शब्द संसाधन' के इंटरनेट और पुस्तक दोनों संस्करण का लोकार्पण किया।

2013 - पाकिस्तान के पेशावर में एक बस में धमाके से आठ लोगों की मौत।

2018- 65वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। श्रीदेवी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार।

जन्म

1813 - स्वाति तिरुनल - त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक।

1895 - वी. आर. खानोलकर - भारतीय रोग विज्ञानी थे।

1881 - हैरी ग्राहम हैग - भारत में उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत राज्यपाल के पद पर कार्यरत रहे।

1898 - चन्दूलाल शाह - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक।

1925 - वर्मा मलिक - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार

1932 - के. पी. सक्सेना - भारतीय व्यंग्यकार व लेखक थे।

1940 - नजमा हेपतुल्ला - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और लेखिका।

1975 - ऋतु करीधल - भारत की महिला वैज्ञानिक हैं।

निधन

1963 - बाबू गुलाबराय - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार।

1973 - बलराज साहनी - फ़िल्म अभिनेता।

1982 - बी. पी. मंडल - भारतीय राजनीतिक तथा बिहार के मुख्यमंत्री थे।

2021 - बलबीर सिंह जूनियर - भारतीय हॉकी टीम के भूतपूर्व खिलाड़ी थे।

महत्वपूर्ण अवसर

-रेल सप्ताह।

-जलियांवाला बाग़ हत्याकांड स्मृति दिवस।

-खालसा पंथ स्थापना दिवस।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story