इतिहास के पन्नों में 09 सितम्बर : आज ही के दिन 1920 में एएमयू बना केंद्रीय विश्वविद्यालय

WhatsApp Channel Join Now
इतिहास के पन्नों में 09 सितम्बर : आज ही के दिन 1920 में एएमयू बना केंद्रीय विश्वविद्यालय


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) देश के प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। इसके इतिहास की शुरुआत समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान द्वारा 1875 में स्थापित मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज से हुई थी।

सर सैयद अहमद खान ने आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने और भारतीय मुसलमानों को वैज्ञानिक एवं आधुनिक ज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से इस संस्थान की नींव रखी थी। समय के साथ यह शिक्षण संस्थान देश में उच्च शिक्षा के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हुआ।

09 सितंबर 1920 को भारतीय विधानमंडल द्वारा पारित कानून के तहत मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा मिला और इसका नाम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय रखा गया। इसी के साथ यह भारत के महत्वपूर्ण विश्वविद्यालयों में शामिल हो गया।

एएमयू ने शिक्षा, शोध, साहित्य, विज्ञान, चिकित्सा, कानून और सामाजिक विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश को बड़ी संख्या में विद्वान, वैज्ञानिक, प्रशासक और अन्य पेशेवर दिए हैं। विश्वविद्यालय का इतिहास भारतीय शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक सुधार आंदोलन के महत्वपूर्ण अध्यायों से जुड़ा हुआ है।

हर वर्ष 09 सितंबर एएमयू के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन के रूप में याद किया जाता है, जब 1920 में इस संस्थान ने विश्वविद्यालय के रूप में एक नई पहचान हासिल की थी।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1776 - अमेरिकी संसद कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम 'यूनाइटेट कॉलोनीज़' से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।

1850 - कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना।

1867 - यूरोपीयीय देश लक्जमबर्ग ने स्वतंत्रता हासिल की।

1915 - प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी सचिन्द्रनाथ सान्याल और अंग्रेज़ों के बीच उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संघर्ष।

1920 - अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज 'अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय' में रूपांतरित हो गया।

1924 - 9 सितंबर से 11 सितंबर तक भारत में कोहाट दंगे हुए।

1939 - नाजी सेना पौलेंड की राजधानी वारसा पहुंची।

1949 - भारत की संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया।

1976 - माओ त्से तुंग का देहावसान एवं कुओ फ़ेंग राष्ट्रपति बने।

1939 - द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजी सेना वर्साय पहुँची।

1948 - यूएसएसआर की मदद से किम II-संग ने डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया बनाया।

1954 - अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 1400 लोग मरे।

1965 - तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।

1967 - युगांडा ब्रिटेन से आजाद हुआ।

1976 - चीन के मार्क्सवादी नेता माओ जेडोंग की मौत हुई थी। 1949 में कम्युनिस्ट टेकओवर के बाद की अवधि में उनका चीन पर प्रभुत्व रहा।

1979 - जोगेन्द्रनाथ हजारिका ने मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया।

1991 - तजाकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की।

1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की प्रकरण पर स्वतंत्र वकील केनेथ स्टार ने अपनी बहुचर्चित रपट कांग्रेस को प्रेषित किया।

1999 - भारत के महेश भूपति तथा जापान की आर्क सुगियामा की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।

2001 - वीनस विलियम्स ने छोटी बहन सेरेना को ग्रैंडस्लैम फ़ाइनल में हराया।

2002 - पीट सम्प्रास ने आंद्रे अगासी को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस ख़िताब जीता।

2004 - फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री अहमद कुरेई ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2005 - चीन के बीजिंग स्थित छाओयांग पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण।

2006 - अंतरराष्ट्रीय दबाव के मद्देनजर इजराइल द्वारा आठ सप्ताह से की गयी लेबनान की नौसैनिक घेराबन्दी को समाप्त किया गया।

2006 - अमेरिकी राज्य फ़्लोरिडा के केप कनैवरल स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यान अटलांटिस ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।

2007 - वेनिस फिल्म फ़ेस्टिवल में हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट को बेस्ट एक्टर का तथा केट ब्लैंशट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड प्रदान किया गया।

2008 - हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य रचनाकार तथा लोकवार्ताकार डॉ अर्जुनदास केशरी को 'साहित्य महोपाध्याय' अलंकरण प्रदान करने की घोषणा की गई।

2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने सी.बी.आई. को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के दो जजों निर्मल यादव और निर्मल जीत कौर से 15 लाख रुपये के घूसकांड में पूछताछ की इजाजत दी।

2009 - रेल मंत्रालय ने गृह मंत्रालय की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली शुरू करने की घोषणा की।

2010 - 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' देने का निर्णय लिया गया।

2011 - पुराविज्ञानियों ने एक अवशेष का पता लगाया है। यह मनुष्य का सबसे पुराना पूर्वज है जो लगभग 20 लाख वर्ष पूर्व पृथ्वी पर पाया जाता था। यह बंदर जैसा दिखता है और इसका नाम 'आस्ट्रेलोपिथिकस सेडिबा' है।

2011 - वैज्ञानिकों को ऑटिज़्म से जुड़े दो अलग-अलग जैविक तनाव का पता चला है, जिनके बारे में उनका दावा है कि इससे बीमारी के प्रभावी इलाज का विकास हो सकेगा। इन खोजों की तुलना 1960 के दशक में हुई कैंसर के विभिन्न प्रकारों की खोजों से की जा रही है और इनसे उम्मीद जागी है कि इनसे ऑटिज़्म ग्रस्त बच्चों के संपर्क, सामाजिकरण और अन्य समस्याओं को ज़्यादा आसानी और जल्दी से निपटा जा सकेगा।

2012 - इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल।

2012 - इसरो ने लगातार 21 सफल पीएसएलवी लॉन्च पूरे किए।

जन्म

1828 - लियो टॉल्सटॉय - महान रूसी उपन्यासकार।

1850 - भारतेन्दु हरिश्चंद्र - प्रसिद्ध हिन्दी लेखक और नाटककार।

1874 - गोपाल चंद्र प्रहराज - उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद।

1880 - अर्जुन लाल सेठी - भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।

1894 - हमीदुल्लाह ख़ान - भारत में भोपाल रियासत के अंतिम नवाब।

1905 - हुसैन शा- भारतीय दार्शनिक।

1907 - महबूब ख़ान - भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक।

1908 - बृष भान - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी।

1909 - लीला चिटनिस - प्रसिद्ध हिन्दी फिल्म अभिनेत्री।

1932 - कान्ति कुमार जैन - हिन्दी के प्रसिद्ध रचनाकार।

1942 - मणि मधुकर - प्रसिद्ध साहित्यकार हैं।

1967 - अक्षय कुमार - बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता।

1974 - विक्रम बत्रा - भारतीय सैनिक।

1978 - ज्योति सुनीता कुल्लू - भारत की जानी-मानी महिला हॉकी खिलाड़ी।

1998 - तूलिका मान - भारत की जूडो खिलाड़ी।

निधन

1921 - अकबर इलाहाबादी - हिन्दुस्तानी जबान और हिन्दुस्तानी तहजीब के बड़े मजबूत और दिलेर शायर थे।

1947 - आनन्द कुमार स्वामी - भारत के सुविख्यात कलामर्मज्ञ तथा चिन्तक।

1968 - रामवृक्ष बेनीपुरी - भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक।

1980 - सदाशिव त्रिपाठी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और उड़ीसा के 5वें मुख्यमंत्री थे।

1981 - लाला जगत नारायन - प्रसिद्ध पत्रकार तथा हिन्द समाचार समूह के संस्थापक थे।

1982 - शेख अब्दुल्ला - कश्मीर के नेता।

1999 - जोगेश दास - असमिया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक थे।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story