इतिहास के पन्नों में 06 अक्टूबर : जब सिनेमा ने पहली बार पर्दे पर बोलना सीखा

WhatsApp Channel Join Now
इतिहास के पन्नों में 06 अक्टूबर : जब सिनेमा ने पहली बार पर्दे पर बोलना सीखा


इतिहास के पन्नों में 06 अक्टूबर : जब सिनेमा ने पहली बार पर्दे पर बोलना सीखा


अमेरिकी सिनेमा के इतिहास में 06 अक्टूबर की तारीख खास महत्व रखती है। वर्ष 1927 में इसी दिन न्यूयॉर्क में ‘द जैज सिंगर’ का प्रीमियर हुआ था। इसे आमतौर पर पहली सफल बोलती फीचर फिल्मों में महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जाता है। इसके साथ ही मूक फिल्मों के दौर से संवाद और ध्वनि वाले सिनेमा की ओर संक्रमण को नई गति मिली।

सिनेमा के इस बदलाव का असर कुछ वर्षों बाद भारत में भी दिखाई दिया। देश में 14 मार्च 1931 को मूक फिल्मों के दौर का अंत करते हुए पहली बोलती फिल्म ‘आलम आरा’ रिलीज हुई। अर्देशिर ईरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म मुंबई के मैजेस्टिक सिनेमा में प्रदर्शित की गई थी।

‘आलम आरा’ भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक निर्णायक पड़ाव साबित हुई। फिल्म में संवाद और गीत-संगीत ने दर्शकों के सामने सिनेमा का एक नया रूप पेश किया। इसके बाद भारतीय फिल्म उद्योग में बोलती फिल्मों का दौर तेजी से आगे बढ़ा और ध्वनि भारतीय सिनेमा की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई।

इस तरह 06 अक्टूबर 1927 को अमेरिका में शुरू हुई बोलती फिल्मों की क्रांति और 14 मार्च 1931 को भारत में ‘आलम आरा’ के आगमन ने सिनेमा को मूक पर्दे से संवाद, संगीत और ध्वनि की दुनिया में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1499 - फ्रांस के राजा लुईस ने मिलान पर कब्जा किया।

1723 - बेंजामिन फ्रेंकलिन 17 साल की उम्र में फिलाडेल्फिया पहुंचे।

1762 - ब्रिटिश सैनिकों ने फिलीपींस के मनीला पर कब्जा किया।

1862 - भारतीय दंड संहिता कानून पारित हुआ और एक जनवरी से लागू हुआ।

1919 - तांबुलीस्की बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बने।

1927 - डॉयलॉग और बैकग्राउंड संगीत से सजी पहली फीचर फिल्म ‘द जैज सिंगर’ रिलीज हुई।

1935 - भारत में 32 साल के सबसे लंबे समय तक अंपायरिंग करने वाले जीवन डी घोष का बंगाल में जन्म हुआ।

1957 - सोवियत संघ ने नोवाया ज़ेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।

1972 - मेक्सिको में ट्रेन पटरी से उतरने से 208 लोगों की मौत।

1980 - गुयाना ने संविधान को अंगीकार किया।

1981 - काहिरा में सैनिक परेड के दौरान एक सैनिक समूह द्वारा मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की हत्या।

1983 - पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाया गया।

1987 - फिजी एक गणराज्य घोषित हुआ।

1994 - यूनेस्को ने वर्ष 1995 को संयुक्त राष्ट्र सहिष्णुता वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की।

1995 - दो स्विस वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के सौर व्यवस्था के बाहर गृह की पहली बार पहचान की।

1999 - संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण सम्मेलन आस्ट्रेलिया की राजधानी वियना में प्रारम्भ।

2000 - इजराइली पुलिस द्वारा अलअक्सा मस्जिद में जबरन प्रवेश के बाद हिंसा शुरू।

2000 - यूगोस्लाविया में रक्तहीन जनक्रान्ति के बीच राष्ट्रपति मिलोसेविच देश छोड़कर भागे, विपक्षी नेता कोस्तुनिका ने स्वयं को राष्ट्रपति घोषित किया।

2002 - नेपाल के नरेश ज्ञानेन्द्र वीर विक्रम शाह देव ने सत्ता नहीं संभालने की घोषणा की।

2004 - इजराइली सैन्य अभियान को रोकने का प्रस्ताव अमेरिका ने वीटो किया। अल्खानोव चेचेन्या के राष्ट्रपति बने।

2006 - संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान में शांति रक्षकों को बल प्रयोग का अधिकार दिया।

2007 - परवेज मुशर्रफ एकतरफा जीत के साथ पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित घोषित हुए।

2007 - कोरू में एरियन-5 रॉकेट के सहारे आस्ट्रेलियाई-अमेरिकी टेलीविजन उपग्रह का परीक्षण किया गया।

2007 - बाबा साहेब भोसले - प्रसिद्ध भारतीय वकील, नेता एवं महाराष्ट्र के आठवें मुख्यमंत्री।

2008 - वैश्विक मंदी के मद्देनज़र भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों के नक़द सुरक्षित अनुपात (सीआरआर) में आधा प्रतिशत की कटौती का फ़ैसला किया।

जन्म

1679 - नेकसियर - मुग़ल वंश का 12वां बादशाह था।

1879 - हुसैन अहमद मदनी - ख्यातिप्राप्त इस्लामी विद्वान और स्वतंत्रता सेनानी थे।

1893 - मेघनाथ साहा - गणित व भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक।

1922 - कृपालु महाराज - मथुरा के प्रसिद्ध संत, जिन्होंने विख्यात 'प्रेम मंदिर' का निर्माण करवाया था।

1930 - भजन लाल - हरियाणा के कुशल राजनीतिज्ञ तथा तीन बार के मुख्यमंत्री थे।

1944 - जीतनराम माँझी - जनता दल (यूनाइटेड) के राजनेता तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

1946 - विनोद खन्ना - प्रसिद्ध अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ।

1963 - ग्रैंड ओल्ड मैन बाबा खड़क सिंह - पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी।

निधन

1661 - गुरु हरराय - सिखों के सातवें गुरु।

1858 - नाना साहब - सन 1857 के भारतीय स्वतन्त्रता के प्रथम संग्राम के शिल्पकार थे।

1979 - दत्तो वामन पोतदार- मराठी साहित्यकार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी

1986 - गोकुलभाई भट्ट - राजस्थान के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा समाज सेवक।

2007 - लक्ष्मी मल्ल सिंघवी - जानेमाने भारतीय कवि, लेखक, भाषाविद, संविधान विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यायविद थे।

2007 - बाबासाहेब भोसले - राजनीतिज्ञ, महाराष्ट्र के 9वें मुख्यमंत्री।

2009 - प्यारेलाल खण्डेलवाल - राजनीतिज्ञ।

2011 - लुइस प्रोतो बार्बोसा - भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध राजनीतिक दल 'प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक फ्रंट (गोवा)' से था।

2012 - बी सत्या नारायण रेड्डी - प्रसिद्ध भारतीय वकील, नेता एवं पश्चिम बंगाल के 19वें राज्यपाल।

2014 - मारियन सेल्डस - अमेरिकी अभिनेत्री।

2021 - अरविंद त्रिवेदी - भारतीय सिनेमा में छोटे परदे के प्रसिद्ध कलाकार थे।

महत्वपूर्ण अवसर

- वन्यजीव सप्ताह (02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर)।

------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story